फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   गन्ना की घटतौली करते धराया तौल लिपिक

गन्ना की घटतौली करते धराया तौल लिपिक

Wed, 13 Dec 2017 10:45 PM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
गन्ना की घटतौली करते धराया तौल लिपिक
फैजाबाद। फैजाबाद सहकारी गन्ना समिति के चेयरमैन ने किसानों द्वारा की गई घटतौली की शिकायत पर बुधवार को छापामारी की। इसमें बिल्हर घाट के क्रय केंद्र पर तौल लिपिक ही घटतौली करता पकड़ा गया। चेयरमैन द्वारा उसके खिलाफ थाना महाराजगंज में लिखित तहरीर दी गई। थाना प्रभारी ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


चेयरमैन दीपेंद्र सिंह ने बताया कि किसानों द्वारा घटतौली की शिकायत की गई थी, जिसके तहत उन्होंने बुधवार की दोपहर मया, बरईपारा और बिल्हरघाट के क्रय केंद्रों पर छापा मारा। यह सभी क्रय केंद्र केएम शुगर मिल से संबंधित हैं, क्रय केंद्रों पर पहुंचकर शिकायत की जांच की गई।
विज्ञापन


इस दौरान बिल्हर घाट क्रय केंद्र पर तौल लिपिक ही घटतौली करता पकड़ा गया। इस पर उन्होंने थाना महराजगंज को क्रय केंद्र के कांटा लिपिक धर्मेंद्र मिश्रा के खिलाफ केस दर्ज करने की तहरीर दी। थाना प्रभारी महराजगंज जगदीश उपाध्याय ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed