{"_id":"5a301cf54f1c1b86698c130a","slug":"61513102581-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड का युवक हुआ जहरखुरानी का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड का युवक हुआ जहरखुरानी का शिकार
Updated Wed, 13 Dec 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोहावल। भाई के इलाज के लिए दवा लेने झारखंड से फैजाबाद पहुंचा युवक जहरखुरानी का शिकार हो गया। उसे लूट कर जहरखुरानों ने ऑटो से सोहावल पहुंचा दिया। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां इलाज चल रहा है।
मंगलवार सुबह सोहावल चौराहे पर एक ऑटो चालक युवक को उतार कर फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने अर्ध मूर्छित हालत में पड़े युवक की सूचना रौनाही पुलिस को दी।
थाने से पहुंचे सिपाही ने एंबुलेंस से ले जाकर युवक को सीएचसी सोहावल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित युवक की पहचान 28 वर्षीय सुनील यादव पुत्र जगदीश निवासी बोंदोसर थाना बरईइरा जिला हजारीबाग झारखंड के रूप में हुई है।
विज्ञापन
उसने होश में आने पर बताया कि जहरखुरानों ने फैजाबाद में ट्रेन से उतरने के बाद चाय में कुछ मिलाकर पिलाया, जिससे वह बेहोश हो गया।
इसके बाद करीब 15 सौ की नकदी, एटीएम कार्ड व झोले में रखा सामान उठा ले गए। सीएचसी प्रभारी सोहावल डॉ. एके सिंह ने बताया कि युवक होश में आ चुका है।
उसके परिवारीजनों को सूचना दी जा चुकी है। रौनाही थाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह के अनुसार आरोपी से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।