फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   अयोध्या नगर निगम पहली सरकार आज लेगी शपथ

अयोध्या नगर निगम पहली सरकार आज लेगी शपथ

Tue, 12 Dec 2017 12:02 AM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या नगर निगम पहली सरकार आज लेगी शपथ
फैजाबाद। नवगठित अयोध्या नगर निगम के प्रथम मेयर समेत सभी पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह रामकथा पार्क में मंगलवार सुबह 10 बजे से होगा।
विज्ञापन


इसके लिए नगर आयुक्त की ओर से निमंत्रण देर शाम तक बंटते रहे। वैदिक मंत्रोचार व शंख ध्वनि के बीच भगवा मय शपथ ग्रहण की तैयारी है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह शामिल होंगे। अयोध्या के संत-महंत मंच की शोभा बढ़ाएंगे।

नगर आयुक्त एमपी सिंह ने बताया कि रामकथा पार्क अयोध्या में शपथ ग्रहण की तैयारी पूरी कर ली गई है। मंडलायुक्त मनोज मिश्र मेयर समेत सभी पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। मेहमानों को निमंत्रण पत्र भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन


नगर निगम के मेयर और पार्षदों के शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए सूबे के मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह आएंगे। वे सुबह साढ़े दस बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे।

वहां 11 से 12 बजे तक रामकथा पार्क अयोध्या में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद दो बजे तक का समय आरक्षित रहेगा।

दो बजे से ढाई बजे तक वह सर्किट हाउस में परिवहन और रोडवेज अफसरों के साथ बैठक करेंगे। फिर लखनऊ लौट जाएंगे। डीएम कार्यालय ने कार्यक्रम की पुष्टि की है।

अयोध्या के तकरीबन सभी वरिष्ठ संत-महंतों को आमंत्रण पत्र भेजा गया है। समारोह में महंत नृत्यगोपालदास, सुरेश दास, राम बिलास वेदांती, महंत कमलनयन दास, राजकुमार दास, महंत रामदास, महंत रामकुमार दास समेत अन्य संतों के शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच हजार लोगों के बैठने का इंतजाम
अयोध्या के सरयू तट पर बने रामकथा पार्क के विशाल प्रांगण में करीब पांच हजार लोगों की बैठने का इंतजाम किया गया है। मंच को फूलों और केसरिया झंडे से सजाया गया है। अयोध्या के मुख्य मार्गों को होर्डिंग, झंडे-बैनर आदि से सजाया गया है।

समारोह को अभूतपूर्व बनाने में जुटी भाजपा
अयोध्या के शपथ ग्रहण समारोह को अभूतपूर्व बनाने की तैयारियों में भाजपा सोमवार को भी जुटी रही। दस हजार कार्यकर्ताओं के पहुंचने की बात कही जा रही है। समूची अयोध्या को भगवामय किया जा रहा है। वैदिक मंत्रोचार व शंख ध्वनि के बीच शपथ ग्रहण की तैयारी है। भाजपा के जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल ने बताया कि अयोध्या नगर निगम को विश्व पयर्टन के मानचित्र पर लाने के प्रयासों में शपथ ग्रहण समारोह अपनी आभा बिखेरेगा। उन्होंने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह को यादगार बनाने के लिए पूरा समारोह स्थल केसरिया मय रहेगा। नगर निगम में केसरिया झंडे, बैनर लगाए गए हैं। समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए वैदिक विद्वानों व वेदपाठी छात्रों व पंडितों द्वारा मंत्रोचारण व शंख की ध्वनि के बीच शपथ ग्रहण कराया जाएगा। सांसद लल्लू सिंह, पांचों विधायकगण वेद प्रकाश गुप्ता, रामचंद्र यादव, इंद्रप्रताप तिवारी खब्बू, शोभावती चौहान व बाबा गोरखनाथ समेत आसपास विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों के शामिल होने की संभावना है।

भगवाकरण से सपा पार्षद नाराज, शपथ ग्रहण से इन्कार
फोटो-34
फैजाबाद। समाजवादी पार्टी के पार्षदों ने शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार करने का ऐलान किया है। सोमवार को गुलाबबाड़ी स्थित पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में पूर्व राज्यमंत्री तेजनारायण पांडेय ने कहा कि सपा के सभी पार्षदों के निर्णय का पार्टी सम्मान करती है। संवैधानिक तरीके से शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन नगर निगम या निगम के किसी प्रांगण में होना चाहिए। लेकिन भाजपा के लोग गलत तरीके व नियमों के खिलाफ शपथ ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सपा के सभी पार्षद बाद में शुभ मुहुर्त में शपथ लेंगे। इससे पूर्व सपा के पार्षदों ने शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार करते हुए मंडलायुक्त कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारी सईद अहमद को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव, गुलशन बिंद आदि मौजूद रहे।


नगर निगम का है रामकथा पार्क : ऋषिकेश उपाध्याय
समाजवादी पार्टी के विरोध पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नवनिर्वाचित महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि सपा हार से बौखलाई है। अयोध्या का मेयर अयोध्या में शपथ नहीं लेगा तो क्या लंका में शपथ होगी। उन्होंने कहा कि रामकथा पार्क सार्वजनिक आयोजन की जगह है और इसकी देखरेख नगर निगम के ही पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed