फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ग्राम प्रधान के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

ग्राम प्रधान के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

Thu, 27 Jul 2017 11:35 PM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
ग्राम प्रधान के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
ग्रामीणों से प्रधानमंत्री आवास की राशि छीनने का आरोप
विज्ञापन

बहादुरगंज (फैजाबाद)। विकासखंड अमानीगंज के ग्रामसभा चौधरीपुर के प्रधान पर ग्रामवासियों की तहरीर पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव के रामबक्श व रामभवन ने सीडीओ को एक शिकायती पत्र दिया था। इसमें उल्लेख है कि उन लोगों का प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ। खाते में पैसा आने की सूचना ग्राम प्रधान ने देते हुए कहा कि बैंक चल कर पैसा निकाल लो और आवास निर्माण कार्य शुरू कराओ।
विज्ञापन


आरोप है कि लाभार्थियों के 25-25 हजार रुपये निकालते ही प्रधान ने रुपये गिनने के बहाने 15-15 हजार रुपये जबरदस्ती छीन लिया। मांगने पर भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए मारने-पीटने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष कुमारगंज नीरज राय ने बताया कि बीडीओ कृष्णदेव गोस्वामी के पत्र के आधार पर व शिकायतकर्ता की तहरीर पर ग्राम प्रधान अमरनाथ यादव के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed