फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   जिला महिला अस्पताल में मरीज पर गिरा पंखा

जिला महिला अस्पताल में मरीज पर गिरा पंखा

Wed, 26 Jul 2017 12:46 AM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में मरीज पर गिरा पंखा
घायल महिला की हालत गंभीर, भर्ती
विज्ञापन

फैजाबाद। जिला महिला अस्पताल में पंखे की हवा खाने के लिए सावधान रहें, कभी भी यह गिरकर आपको घायल कर सकता है। ऐसा ही एक हादसा मंगलवार को अस्पताल के ओपीडी कक्ष में हुआ। जहां इलाज कराने आई एक महिला पर जर्जर पंखा टूटकर गिर पड़ा और वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

अस्पताल प्रशासन ने भी संवेदनहीनता की सारी हदें पार कर दी। काफी समय तक महिला पड़ी कराहती रही और करीब आधे घंटे बाद स्ट्रेचर पर लिटाकर उसे इमरजेंसी कक्ष में ले जाया गया और उसका इलाज शुरू हो सका।
विज्ञापन


तारुन थाना क्षेत्र के महरई निवासी राजकुमारी (60) पत्नी रामबरन मंगलवार को पति के साथ इलाज कराने आई थी। भीड़ अधिक होने के कारण ओपीडी कक्ष में लगे जर्जर पंखे के नीचे दो-तीन अन्य महिलाओं के साथ बैठकर अपने नंबर का इंतजार कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि उसका पति रामबरन कक्ष के बाहर बैठा था। तभी अचानक पंखा महिला के सिर पर गिर पड़ा और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। चोट अधिक लगने से व पहले की बीमारी से परेशान होकर महिला दर्द से करीब आधे घंटे कराहती रही।

तब जाकर चिकित्सालय प्रशासन जागा और उसको स्ट्रेचर से इमरजेंसी कक्ष में ले जाया गया। इस घटना के बाद अल्ट्रासाउंड आदि कराने आई अन्य महिलाएं सहम गईं और चौकन्नी हो गईं। सभी ने एक स्वर में अस्पताल की व्यवस्थाओं के प्रति आक्रोश व्यक्त किया।


सीएमएस जिला महिला चिकित्सालय डॉ. एसएन शुक्ला ने बताया कि पंखे को तत्काल बदलवा दिया गया है, सभी जर्जर पंखों की मरम्मत कराने के लिए संबंधित स्टाफ को निर्देशित किया गया है। महिला का इलाज किया जा रहा है, हालत सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed