फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   57 percent voting in first fase

अव्यवस्था के बीच 57 फीसदी मतदान

Fri, 09 Oct 2015 11:16 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 09 Oct 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
गांवों की सरकार चुनने के लिए पहले चरण में अव्यवस्था के बीच तीन ब्लॉकों के 12 जिला पंचायत और 267 क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों के लिए करीब 57 प्रतिशत मतदान हुए हैं।
विज्ञापन


इसी के साथ जिला पंचायत के 188 और क्षेत्र पंचायत के 1584 प्रत्याशियों का भविष्य मतपेटिकाओं में बंद हो गए। सबसे अधिक वोटिंग मिल्कीपुर में 62 फीसदी हुई, जबकि हैरिंग्टनगंज में 57 और अमानीगंज में 52 फीसदी ही मतदान हो पाया।
विज्ञापन


इस दौरान कई स्थानों पर बैलेट पेपर नहीं पहुंचने से लेकर, बूथों के चयन में गड़बड़ी और वोटिंग को लेकर मारपीट भी हुई। चुनाव कर्मियों को खाने-पीने का सामान न मिलने की शिकायतें भी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रथम चरण में मिल्कीपुर, अमानीगंज और हैरिंग्टनगंज ब्लॉक के कुल 229 मतदान केंद्रों के 695 बूथों पर कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ। मतदान को लेकर खासकर युवाओं और महिलाओं में गजब का उत्साह दिखा।

पूर्वाह्न 11 बजे तक सर्वाधिक 20.7 प्रतिशत हैरिंग्टनगंज ब्लॉक में वोटिंग हुई, जबकि मिल्कीपुर में 20.5 और अमानीगंज में 19.06 प्रतिशत वोट पड़े। दोपहर 1 बजे तक सर्वाधिक वोटिंग में हैरिंग्टनगंज ब्लॉक अव्वल रहा।

यहां कुल 39.11 प्रतिशत वोटिंग हुई, जबकि  मिल्कीपुर पिछड़ गया। वहां सिर्फ 25.50 फीसदी मत पड़े, जबकि अमानीगंज में 35 प्रतिशत वोट पड़े। लेकिन अगले दो घंटे में मिल्कीपुर ने बाजी मार ली।

यहां तीन बजे तक 50 फीसदी वोट पड़ गए, जबकि अमानीगंज में 48 और हैरिंग्टनगंज में 46.5 फीसदी वोट पड़े। मतदान की समाप्ति पर कुल 57 फीसदी वोट डाले गए हैं।

हालांकि इसके बाद कुछ बूथों पर देर शाम तक मतदान जारी रहा। इसमें तिंदौली के दो बूथ भी शामिल हैं, जहां अनारक्षित बूथ में आरक्षित प्रत्याशियों की वोटिंग कराए जाने की खबर मिलते ही लोगों ने प्रदर्शन कर बहिष्कार कर दिया था।


अपराह्न में अधिकारियों के समझाने पर लोग वोट डालने निकले। जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने बताया कि शाम पांच बजे तक लगभग 57 फीसदी वोटरों ने अपने वोट डाले हैं।

कहीं कोई आपराधिक घटना नहीं हुई। वोटरों ने बेखौफ होकर मतदान में हिस्सा लिया। अब मतों की गिनती पहली नवंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed