फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी.

प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी.

Sun, 07 Apr 2019 11:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी.
प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी...
विज्ञापन

अयोध्या। वासांतिक नवरात्र के दूसरे दिन मंदिरों में माता के प्रति भक्तों की आस्था का रंग चटख होता दिखा। बेटा बुलाए झट दौड़ी चली आए मां...अपने भक्तों के दुख कभी देख नहीं पाए मां...प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी...जैसे भजनों के साथ नवरात्र के दूसरे दिन रविवार को मां के ब्रह्मचारिणी का गुणगान किया गया।

शहर के तमाम देवी मंदिरों से सुबह से देर रात तक घंटे-घड़ियालों की गूंज के बीच श्रद्धालुओं ने मां की आराधना की। शाम को देवी मंदिरों में एक साथ विसर्जित आस्था का प्रवाह भव्यता की नजीर के तौर पर प्रस्तुत हुआ। नयनाभिराम सजावट, गमक पैदा करती भजनों की गूंज और मां की चित्ताकर्षक मूर्ति का संगम दर्शकों को चमत्कृत करता रहा। शाम को धुंधलका हुआ तो नवरात्र पूजा की रौनक बिखर गयी।
विज्ञापन


शहर के बड़ी देवकाली के अलावा पाटेश्वरी मंदिर, शीतला माता मंदिर, चौक स्थित हट्ठी महारानी व अन्नपूर्णा देवी का मंदिर, गुप्तारघाट का मणि माता का मंदिर, जालपा नाले के निकट स्थित जालपा देवी मंदिर, अयोध्या का छोटी देवकाली मंदिर, अयोध्या का बछोटी देवकाली, मुबारकगंज का सिद्धपीठ व मवई के कामाख्या देवी के मंदिरों पर दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवरात्र के दूसरे मां ब्रह्मचारिणी के दर्शन के लिए बड़ी देवकाली मंदिर श्रद्धालुओं से पटा रहा। मंदिर से जुड़े पुजारी सुनील पाठक ने बताया कि नवरात्र के नौ दिन मां के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जा रही है। इसके साथ ही मंदिर परिसर में दुर्गा सप्तशती पाठ के अलावा विभिन्न अनुष्ठान किए जा रहे हैं।


वहीं अयोध्या के छोटी देवकाली मंदिर के पुजारी अजय द्विवेदी ने बताया कि मां की दोनों टाइम होने वाली महाआरती में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ हो रही है। व्रती महिलाएं व पुरुष नियमित दर्शन को आ रहे हैं। शक्तिपीठ मां हट्ठी महारानी मंदिर पर भी सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता बना रहा, लोग कतारबद्ध आते रहे और मां के दर्शन करते हुए माता के जयकारे लगाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed