फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   कांवड़ मेला निपटा, अब सावन झूला मेला चुनौती

कांवड़ मेला निपटा, अब सावन झूला मेला चुनौती

Fri, 10 Aug 2018 10:49 PM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
कांवड़ मेला निपटा, अब सावन झूला मेला चुनौती
अयोध्या। कांवड़ मेला सकुशल निपटाने के बाद अब प्रशासन सावन झूला मेला की तैयारियों में जुट गया है। 14 अगस्त से शुरू हो रहे सावन झूला मेला में रामनगरी में लाखों श्रद्धालु जुटेंगे, मणिपर्वत पर मेला लगेगा।
विज्ञापन


अयोध्या के दर्जनों मंदिरों से भगवान के विग्रह की रथयात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए मणिपर्वत पहुचेंगी, जहां भगवान श्री सीताराम को झूला झुलाने की परंपरा है। इसी दिन से रामनगरी के सभी मंदिरों मे झूलनोत्सव का श्रीगणेश हो जाता है। सावन मेला के पहले दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम से प्रशासन के सामने दोहरी चुनौती है।
विज्ञापन


कांवड़ मेला समाप्त होने के तुरंत बाद ही प्रशासन सावन मेले की तैयारी में जुट गया है। सावन मेला 14 अगस्त से शुरू होकर 26 अगस्त तक चलेगा, इस दौरान मंदिरों में झूलनोत्सव की धूम होगी। विभिन्न प्रांतों से लाखों भक्त अपने आराध्य के झूलन महोत्सव में शामिल होने अयोध्या पहुंचते हैं, एक पखवारे तक मठ-मंदिरों में श्रद्धालुओं का जमावड़ा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीजी जोन से लेकर कमिश्नर, डीआईजी, डीएम-एसएसपी की टीम सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ब्यूह रचना तैयार करने पर मंथन कर रही है। मणिपर्वत मेले में लाखों श्रद्धालु उमड़ते हैं, इसी दिन मुख्यमंत्री का भी आगमन है, प्रशासन के समक्ष लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ-साथ मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को भी सकुशल निपटाना बड़ी चुनौती है।

रामनगरी के ऐतिहासिक मणिपर्वत मेले को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को एडीएम सिटी विंध्यवासिनी राय ने मणिपर्वत क्षेत्र का निरीक्षण किया। बताया कि मेले में उमड़ने वाली भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रवेश व निकास के लिए अलग-अलग मार्ग बनाए जाएंगे।


बारिश में सीढ़ियों पर फिसलन न हो, इसके लिए बालू छिड़काव किया जा रहा है। बैरीकेडिंग कराई जा रही है। एसपी सिटी अनिल सिंह ने बताया कि मणिपर्वत मेले के दिन मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूरी सतर्कता बरती जा रही है। मेले के लिए शासन से अतिरिक्त पैरामिलिट्री फोर्स मांगी गई है, जो मेल ाशुभारंभ से पूर्व अयोध्या पहुंच जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था की कमान एटीएस के हवाले होगी, सीसीटीवी से प्रत्येक गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed