फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   चंदग्रहण के बाद सरयू स्नान को उमड़े भक्त

चंदग्रहण के बाद सरयू स्नान को उमड़े भक्त

Sat, 28 Jul 2018 10:32 PM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
चंदग्रहण के बाद सरयू स्नान को उमड़े भक्त
अयोध्या। चंद्रग्रहण के बाद रामनगरी में सरयू नदी में स्नान एवं दर्शन-पूजन के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। शनिवार होने के नाते सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी में सुबह मंदिर के पट खुलते ही भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। ब्रह्म मुहूर्त से ही शुरू हुआ दर्शन-पूजन का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। चंद्रग्रहण के बाद शास्त्रों में स्नान, दान एवं पूजन का विधान बताया गया है। ग्रहण की समाप्ति के बाद से ही सावन का भी शुभारंभ हो गया है।
विज्ञापन

चंद्रग्रहण के कारण लगने वाले सूतक के चलते रामनगरी के मंदिरों के कपाट शुक्रवार की दोपहर से ही बंद कर दिए गए थे, जिससे गुरु पूर्णिमा पर जुटे तमाम श्रद्धालु अपने आराध्य के दर्शन से वंचित रह गए। चंद्रग्रहण की समाप्ति के बाद शनिवार की सुबह मंदिरों की साफ-सफाई, श्रृंगार, पूजन, मंगला आरती के बाद जैसे ही पुन: मंदिरों के कपाट खुले तो दर्शन के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा।
विज्ञापन


ग्रहण खत्म होते ही पवित्र नदियों में स्नान की मान्यता है। इसी के चलते शनिवार को ब्रह्म मुहूर्त से ही सरयू में स्नान को भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में भक्तों ने पावन सलिला सरयू में डुबकी लगाई और दान व पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सावन मास का श्रीगणेश होने के साथ ही शिव मंदिरों नागेश्वरनाथ, क्षीरेश्वरनाथ मंदिर में दर्शन करने के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी रही। हनुमानगढ़ी में उमड़ी भक्तों की भीड़ को नियंत्रित करने में प्रशासन के पसीने छूट गए। रामलला, कनक भवन सहित अन्य मंदिरों में सुबह से शुरू हुआ दर्शन-पूजन का सिलसिला दिन भर जारी रहा।


ग्रहण के बाद स्नान के लिए अयोध्या में श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते प्रशासन द्वारा यातायात प्रतिबंधित कर दिया गया था। मुख्य मार्ग पर श्रीराम अस्पताल से लेकर नया घाट तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहा। सीओ अयोध्या राजकुमार साव ने बताया कि ग्रहण के बाद स्नान पर उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए चार पहिया वाहनों का प्रवेश शहर में प्रतिबंधित रहा। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed