{"_id":"5ace43574f1c1b563e8b49ad","slug":"51523467095-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"921 अभ्यर्थियों ने छोड़ी बीएड प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
921 अभ्यर्थियों ने छोड़ी बीएड प्रवेश परीक्षा
Updated Wed, 11 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
921 अभ्यर्थियों ने छोड़ी बीएड प्रवेश परीक्षा
फैजाबाद। बीएड प्रवेश परीक्षा को लेकर शहर में अभ्यर्थियों की भीड़ रही। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर पर्यवेक्षकों की तैनाती रही तो सेक्टर मजिस्ट्रेट भ्रमण करते रहे। 26 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में सकुशल परीक्षा संपन्न कराई गई। 921 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग नहीं लिया है।
जिले में बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए 26 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। प्रत्येक केंद्र पर लगभग 500 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। नकल विहीन परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय की ओर से प्रत्येक केंद्र दो ऑब्जर्वर व एक केंद्राध्यक्ष नियुक्त किए गए थे। इसके अलावा जिला प्रशासन की ओर से 13 नोडल अफसर व लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से दो ऑब्जर्वर लगाए गए थे। बुधवार की सुबह शुरू हुई परीक्षा के साथ ऑब्जर्वर व नोडल अफसरों ने अपने निर्धारित परीक्षा केंद्र पर निरीक्षण किया। इसके अलावा जिला प्रशासन व विश्वविद्यालय के नोडल अफसरों ने भी परीक्षा केंद्राें का जायजा लिया। सभी परीक्षा केंद्रों पर 12999 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी लेकिन 921 अभ्यर्थी अनुपस्थित पाए गए। सभी परीक्षा केंद्रों शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न कराई गई। विश्वविद्यालय के नोडल अफसर व विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. विनोद सिंह ने बताया है कि परीक्षा के बाद सील पैक उत्तर पुस्तिकाओं को भेजवाने की व्यवस्था शुरू कराई जा रही है।
जिला प्रशासन की ओर से परीक्षा के नोडल अफसर व एडीएम वित्त एवं राजस्व मदन चंद्र दूबे ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हो गई है। उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित भेजा जा रहा है। विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा के नोडल अफसर व अवध विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. विनोद सिंह ने बताया है कि 921 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग नहीं लिया है।