{"_id":"5a8db4414f1c1b5e028b696b","slug":"51519236161-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज में आठ लाख का डीजल घपला, डीसी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज में आठ लाख का डीजल घपला, डीसी निलंबित
Updated Wed, 21 Feb 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज में आठ लाख का डीजल घपला, डीसी निलंबित
फैजाबाद। परिवहन निगम की बसों में डीजल आपूर्ति के नाम पर आठ लाख से अधिक का घपला पकड़ा गया है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने मामले में प्रथम दृृष्टया पलट प्रभारी लिपिक (डीसी) को तत्काल प्रभाव से लिंबित कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि घपले में डिपो के बड़े अधिकारियों की भी संलिप्तता सामने आ रही है।
जिले के परिवहन निगम की बसों में भरे जाने वाले डीजल में बड़े हेरफेर का मामला पकड़ा गया है। जिले के रोजवेज डिपो पर सात-आठ वर्षों से डीजल पटल का कार्य लिपिक राधेेश्याम सरोज देख रहे हैं। जांच में पाया गया है कि काफी दिनों से डीजल में हानि की बात सामने आ रही थी। जनवरी 2018 तक यह हानि 17 हजार 982 लीटर पाई गई है। इसमें से विचलन को अलग कर दिया जाए तो हानि 17 हजार 532 लीटर होती है। यह हानि दिसंबर 2017 तक विचलन को घटाने के बाद 14 हजार 685 लीटर की थी। इसमें निगम को 8 लाख 19 हजार 42 रुपये की हानि हुई है। मौजूदा समय में यह हानि और भी अधिक होगी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अविनाश चंद्र का कहना है कि पूरे प्रकरण के संज्ञान में आने के बाद डीजल पटल का कार्य देख रहे राधेश्याम सरोज को निलंबित कर दिया है। जांच की जा रही है। आगे भी जो लोग इसमें संलिप्त पाए जाएंगे, उन पर कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारियों पर लगाया आरोप
यूपी रोजवेज इंपलाइज यूनियन का आरोप है कि पूरे प्रकरण में सीधे तौर पर एआरएम भी जिम्मेदार हैं। यूनियन के क्षेत्रीय मंत्री बीके अवस्थी का कहना है कि डीजल पंप कई माह से हानि प्रदर्शित कर रहा था, जिसकी जानकारी डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एवं डिपो में तैनात अधिकारियों को थी। खपत विवरण पत्र डिपो इंचार्ज व सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक के हस्ताक्षर से क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय को भेजा जाता है। उन्होंने आरएम को पत्र लिखकर पूरे मामले की जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।