फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   रुदौली, गोसाईगंज, बीकापुर व भदरसा के चेयरमैन ने ली शपथ

रुदौली, गोसाईगंज, बीकापुर व भदरसा के चेयरमैन ने ली शपथ

Tue, 12 Dec 2017 11:50 PM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
रुदौली, गोसाईगंज, बीकापुर व भदरसा के चेयरमैन ने ली शपथ
फैजाबाद। रुदौली नगर पालिका समेत नगर पंचायत गोसाईगंज, बीकापुर व भदरसा के चेयरमैन और सभासदों ने मंगलवार को शपथ ग्रहण किया। इन जगहों पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है। यहां भाजपा के निर्वाचित सभासदों ने शपथ ग्रहण नहीं किया।
विज्ञापन


रुदौली के नेशनल इंटर कॉलेज में नगर पालिका के नव निर्वाचित पालिकाध्यक्ष और सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। पालिकाध्यक्ष जब्बार अली ने दो बार शपथ ली।

एसडीएम पंकज सिंह हिंदी में शपथ दिला रहे थे तो पालिकाध्यक्ष जब्बार अली उर्दू में एसडीएम से आगे शपथ पढ़ जाते। एसडीएम ने पालिकाध्यक्ष को टोका।

कहा, पहले जिन शब्दों को पढ़ूं बाद में उसे दोहराइये। इसके बाद एसडीएम के शब्दों को दोहराते हुए दूसरी बार हिंदी में शपथ ली। पालिकाध्यक्ष के बाद 17 सभासदों को शपथ दिलाई गई। यहां पर 25 सभासद है।
विज्ञापन


भाजपा के सात सभासदों ने शपथ ग्रहण कार्यक्रम का बहिष्कार किया। इस दौरान पूर्व मंत्री तेजनारायन पांडेय, पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी रुश्दी मियां व आनंदसेन यादव, एमएलसी लीलावती कुशवाहा समेत तहसीलदार रामजन्म यादव, अधिशासी अधिकारी श्यामेंद्र मोहन चौधरी, प्रियंका सेन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के सात सभासदों ने समारोह का किया बहिष्कार
भाजपा के नवनिर्वाचित सातों सभासदों ने भाजपा नगर अध्यक्ष व महामंत्री की उपस्थिति में एक बैठक कर शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार करने का निर्णय लिया।

नेताओं ने विधायक रामचन्द्र यादव को शपथ ग्रहण कार्यक्रम का औपचारिक आमंत्रण नहीं भेजने पर आक्रोश जताया। नगर अध्यक्ष शिवराम यज्ञ सैनी ने कहा कि पालिका के पदेन सदस्य विधायक को शपथ में आमंत्रित न करना प्रोटोकाल का उल्लंघन है।

चेयरमैन ने गिनाई प्राथमिकताएं
शपथ ग्रहण के बाद पालिकाध्यक्ष जब्बार अली ने प्रथम पांच प्राथमिकताओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि दो एंबुलेंस की खरीद कर लोगों को निशुल्क सुविधा उपलब्ध कराएंगे।

शवदाह स्थल व कब्रिस्तान की बाउंड्रीवाल, हैंडपाइप, गेट सहित सभी आवश्यक व्यवस्था, शहर के सीमा द्वार का सौंदर्यीकरण, शुद्ध पेयजल के लिए स्टील टैंकर की खरीद व बेटियों की शादी में निशुल्क टैंकर भेजवाने का कार्य प्रमुखता से कराया जाएगा।

गोसाईगंज
सफाई व पेयजल व्यवस्था पर रहेगा विशेष ध्यान : रमेश चंद्र
नगर पंचायत गोसाईगंज में चुने सभासदों व नगर पंचायत अध्यक्ष को उप जिलाधिकारी मधुसूदन नागराज ने शपथ दिलाई। दशरथ वाटिका में आयोजित समारोह में नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश चंद पप्पू कसौधन समेत सभासद विजय सोनी, शिव कुमारी, कंचन, प्रशांत कुमार सहित अन्य सदस्यों ने शपथ ली।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अभय सिंह समेत क्षेत्राधिकारी अरविंद चौरसिया, अधिशासी अधिकारी मेघा गुप्ता, बैकुंठ नाथ गुप्ता आदि मौजूद रहे। नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश चंद्र कसौधन ने शपथ ग्रहण के बाद कहा कि नगर में सोलर लाइट, सफाई, शुद्ध पेयजल, सीसीटीवी कैमरा आदि का काम उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी।


बीकापुर
सब्जी मंडी के लिए दी जाएगी जगह : जुग्गी लाल
बीकापुर नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जुग्गी लाल यादव समेत सभासदों को एसडीएम प्रमोद कुमार तिवारी ने शपथ दिलाई।

चेयरमैन जुग्गीलाल यादव ने पांच प्राथमिकताओं में हाईवे के किनारे करीब चार वर्षों से लग रही सब्जी मंडी के लिए जगह उपलब्ध कराना, जर्जर पानी की टंकी का मरम्मत तथा नगर क्षेत्र के लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना, नगर पंचायत के सभी वार्ड में सीसी मार्ग और सफाई की व्यवस्था, नगर पंचायत के लोगों को नगरीय सुविधा तथा शौचालय और नाली का निर्माण व सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलवाना प्रमुख बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed