फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   धरना-प्रदर्शन के दौरान मूर्छित हुई कई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

धरना-प्रदर्शन के दौरान मूर्छित हुई कई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

Sat, 09 Dec 2017 11:01 PM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
धरना-प्रदर्शन के दौरान मूर्छित हुई कई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
फैजाबाद। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहा। सोहावल में प्रदर्शन के दौरान छह कार्यकर्ता मूर्छित होकर गिर गईं। निजी अस्पताल मेें इन सभी का उपचार कराया गया।
विज्ञापन


सोहावल प्रतिनिधि के मुताबिक, नियमित सेवा और मानदेय वृद्धि के लिए सीडीपीओ कार्यालय पर अनशन पर बैठी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं की शनिवार को हालत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन


छह कार्यकर्ता बेहोश हो गईं। जिन्हें इलाज के लिए निजी चिकित्सालय भेजा गया। ब्लॉक आंगनबाड़ी संघ अध्यक्ष मालती यादव ने बताया कि, सुनीता, शिव देवी, चंपा, ऊषा पांडेय, जसोदा आदि कार्यकर्ता बेहोश हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मवई प्रतिनिधि के मुताबिक कार्यकर्ताओं ने रानीमऊ स्थित कार्यालय पर प्रदर्शन व नारेबाजी की। इस दौरान चंद्रा देवी, सरोज, पुष्पा, अंजू, बसंती, वंदना श्रीवास्तव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

रुदौली प्रतिनिधि के मुताबिक, आंदोलित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बाल विकास परियोजना कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान शशि किरण श्रीवास्तव, पिंकी भारती, रीता यादव, चित्ररेखा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

तारुन प्रतिनिधि के मुताबिक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कर्मिक अनशन शनिवार को भी परियोजना अधिकारी कार्यालय पर जारी रहा। ब्लॉक अध्यक्ष निर्मला मिश्रा ने बताया कि, प्रत्येक दिन पांच कार्यकर्ता अनशन पर बैठती हैं। शनिवार को कमलेश, मीरा, मंजू वर्मा, कलावती व भागीरथी ने अनशन किया।

शहर के परियोजना कार्यालय पर भी कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन और आंदोलन जारी रहा। धरने में रणवीर सिंह गुड्डू, जिलाध्यक्ष सरोज सिंह, सोनिका मिश्रा, मालती यादव आदि कार्यकर्ता व सहायिकाएं मौजूद रहीं।


हैरिंग्टनगंज प्रतिनिधि के मुताबिक कार्यकर्ताओं ने बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। अन्य परियोजनाओं पर भी धरना-प्रदर्शन जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed