फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   निकाय चुनाव से अधर में लटके विभागीय कार्य

निकाय चुनाव से अधर में लटके विभागीय कार्य

Mon, 06 Nov 2017 11:46 PM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव से अधर में लटके विभागीय कार्य
फैजाबाद। निकाय चुनाव का असर विभागीय कार्यों पर भी पड़ रहा है। केवल आचार संहिता से प्रभावित होने वाले विभाग ही इसके दायरे में नहीं है, बल्कि इसके दायरे से बाहर वाले विभागों के कार्यों पर भी इसका प्रभाव माना जा रहा है।
विज्ञापन


इसका कारण विभागों के अफसरों की चुनाव में व्यस्तता है। निकाय चुनाव की आचार संहिता तो निकाय से जुड़े विभागों और निकाय क्षेत्रों तक ही मानी जाती है।

लेकिन इसका अप्रत्यक्ष प्रभाव इन विभागों के साथ ही दूसरे विभागों के कार्यों पर भी पड़ रहा है। चुनाव में जिले में प्रशासन, विकास विभाग सहित अन्य ज्यादातर विभागों के अफसरों को लगाया गया है।
विज्ञापन


आरओ व एआरओ की ही संख्या दो दर्जन से अधिक है, इसके अलावा विभिन्न अन्य कार्यों के लिए प्रभारी तैनात किए गए हैं। कई विभागों के कर्मचारी प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष चुनाव से जुड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव के रफ्तार पकड़ने के साथ ही अभी और भी मजिस्ट्रेट और कर्मचारी बढ़ेंगे। वित्तीय साल समाप्त होने के बाद नए कार्यों की शुरुआत तो हो गई है।

पंचायत, विकास, कृषि और दूसरे विभागों के कार्य शुरू हो गए हैं। स्वच्छ भारत मिशन, शौचालय जैसे कार्यों के लिए अफसरों के साथ ही कर्मचारियों की जरूरत है, लेकिन ज्यादातर कर्मचारियों और अधिकारियों के चुनाव में लगने के कारण इनके कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

विभिन्न विभागों के अफसर भी इसे मानते हैं। कहते हैं कि चुनाव में विकास कार्य बाधित भले ही न हों, लेकिन प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed