{"_id":"59778f174f1c1b1f698b47c9","slug":"51501007639-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू में बढ़ रहा जलस्तर, कटान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू में बढ़ रहा जलस्तर, कटान शुरू
Updated Wed, 26 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतर के निशान से 27 सेंटीमीटर दूर है जलस्तर
अयोध्या। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश व नेपाल से छोड़े गए पानी ने सरयू में फिर हलचल मचानी शुरू कर दी है। सप्ताह भर से नदी के जलस्तर में ठहराव व ऊपर-नीचे हो रहे जलस्तर में वृद्धि जारी है। इससे तटवर्ती इलाकों में कटान शुरू हो गई है। बाढ़ की आशंका से लोग सहमे हुए हैं। नदी लाल निशान से अभी 27 सेमी. दूर है।
पहाड़ों समेत मैदानी इलाकों में बारिश से सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। सदर तहसील के पूरा और मया ब्लॉक क्षेत्र समेत रुदौली व सोहावल के कछारीय इलाकों में बाढ़ के संभावित खतरे से हलचल शुरू हो गई है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता जीपी यादव के मुताबिक, सरयू का जलस्तर मंगलवार को शाम को 92.46 मीटर रिकार्ड हुआ है।
हालांकि खतरे का निशान 92.73 मीटर है। बारिश मैदानी इलाकों में भी शुरू होने से जलस्तर में बढ़ोतरी और तेज हो सकती है। एल्गिन ब्रिज पर नदी 7.6 सेंमी. खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जिसका असर सुबह तक दिखेगा। जलस्तर सुबह तक 92.50 मीटर हो सकता है। उधर, रुदौली तहसील के महंगू का पुरवा में खेती की भूमि में कटान शुरू हो गई है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों में जलस्तर बढ़ने से हलचल है। शहर से सटे निर्मली कुंड के आसपास भी खेती की जमीनें कटने लगीं हैं। पानी तेजी से बढ़ रहा है। पूरा बाजार के तटवर्ती में भी लोगों में जलस्तर बढ़ने से चिंता सताने लगी है। डीएम संतोष कुमार राय ने बताया कि बाढ़ व कटान के मद्देनजर राजस्व विभाग व बाढ़ खंड को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।