{"_id":"59778f0d4f1c1b43018b4571","slug":"51501007629-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम गार्ड से युवकों ने की मारपीट, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम गार्ड से युवकों ने की मारपीट, गिरफ्तार
Updated Wed, 26 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुदौल्ी में हिंदू इंटर कॉलेज के सामने घटना
रुदौली (फैजाबाद)। रुदौली में हिंदू इंटर कॉलेज के सामने इलाहाबाद बैंक के बाहर लगे एटीएम के गार्ड को दो युवकों ने पीट दिया और एटीएम की चाभी छीनकर भाग गए। गार्ड ने मामले की सूचना 100 नंबर पर दी। एटीएम के सीसीटीवी में कैद दोनों युवकों को पुलिस ने खोज निकाला और कोतवाली ले आई।
रुदौली के मुजफ्फरपुर निवासी एटीएम के गार्ड धीरेंद्र पांडेय ने बताया कि सोमवार देर दो युवक आए और पिटाई करके एटीएम की चाभी छीनकर भाग गए। 100 नंबर पर घटना की सूचना देने पर पुलिस आ गई।
मंगलवार को रुदौली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी युवकों की पहचान नगर क्षेत्र के आतिफ और फैजान के रूप में की। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है। कोतवाल जयवीर सिंह ने बताया कि, मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, कार्रवाई की जा रही है।