{"_id":"5963c86f4f1c1b02668b4598","slug":"51499711599-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष दिवस में गैरहाजिर मिले 11 बीएलओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष दिवस में गैरहाजिर मिले 11 बीएलओ
Updated Tue, 11 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशेष दिवस में गैरहाजिर मिले 11 बीएलओ
रुदौली (फैजाबाद)। भारत निर्वाचन आयोग के आदेश पर रविवार नौ जुलाई को रुदौली में आयोजित विशेष दिवस में 11 बूथ लेवल अफसर गैरहाजिर मिले। एसडीएम ने सभी बीएलओ का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया है।
एसडीएम गिरजेश चौधरी ने बताया कि फीरोज पुर मखदूमी बूथ पर रोजगार सेवक गंगादीन, नेशनल हायर सेकेंडरी स्कूल रुदौली में तैनात बीएलओ शंकुलता खरे लिपिक नगर पालिका, बीएलओ रीता सिंह व आशा सिंह एएनएम, कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय रुदौली बीएलओ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चंद्रावती, शबनम, विद्यावती, प्रेरक लल्ला राम, राजकुमार, दुर्गेश कुमार, कमलेश कुमारी अनुपस्थित मिले।
एसडीएम ने बताया कि मतदाता पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही बरतने वाले किसी भी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। सभी विभागाध्यक्षों को अनुपस्थित मिले कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के साथ ही डीएम को रिपोर्ट भेज दी गई है। साथ ही लापरवाह बीएलओ को चेतावनी भी जारी की गई है। बताया कि शीघ्र ही पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की जाएगी।