{"_id":"5963c8674f1c1b95418b46c1","slug":"51499711591-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राममंदिर निर्माण की हो पहल, मुसलमान करेंगे कारसेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राममंदिर निर्माण की हो पहल, मुसलमान करेंगे कारसेवा
Updated Tue, 11 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राममंदिर निर्माण की हो पहल, मुसलमान करेंगे कारसेवा
अयोध्या। मुस्लिम मंच राष्ट्रवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आजम खान ने सोमवार को श्रीरामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपालदास से मुलाकात के बाद कहा कि राममंदिर निर्माण के लिए पहल होनी चाहिए।
मुसलमानों को अब समझाने की आवश्यकता नहीं है, बस संसद में कानून बनाकर मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए। वे मुसलमानों को एकजुट करके मंदिर निर्माण के लिए कारसेवा करेंगे।
मुस्लिम मंच के अध्यक्ष आजम खान ने कहा कि देश आजाद हो गया लेकिन रामलला अभी भी कैद में हैं। वह मुसलमानों को एकजुट करके राममंदिर निर्माण के लिए कारसेवा करेंगे। कहा कि यदि इस समय मंदिर निर्माण नहीं हुआ तो कभी नहीं होगा।
विज्ञापन
न्यास अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास ने आजम की मुहिम का स्वागत करते हुए कहा कि हमारा नेतृत्व आपके साथ है। आजम खान ने भगवान राम को राष्ट्रपुरुष घोषित किये जाने की भी मांग उठाई, जिस पर न्यास अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास ने सहमति व्यक्त की।
उन्हाेंने कहा कि भारत में भी ईश निंदा कानून लागू किया जाए व राम की निंदा करने वालों को जेल भेजा जाए, क्योंकि राम राष्ट्र के प्रतीक हैं।
न्यास अध्यक्ष करेंगे आजम की पुस्तक का विमोचन
श्रीराममंदिर निर्माण मुस्लिम कारसेवक मंच के अध्यक्ष राष्ट्रवादी आजम खान राष्ट्रीय गौरव नामक पुस्तक लिख रहे हैं, जिसका विमोचन न्यास अध्यक्ष नृत्यगोपाल दास करेंगे। आजम ने बताया कि पुस्तक में श्री राममंदिर आंदोलन के महानायकों का चित्रांकन किया जायेगा।