फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   रोज की तरह अपनी रौ में दिखी धर्मनगरी अयोध्या

रोज की तरह अपनी रौ में दिखी धर्मनगरी अयोध्या

Thu, 06 Jul 2017 03:19 AM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 03:19 AM IST
विज्ञापन
रोज की तरह अपनी रौ में दिखी धर्मनगरी अयोध्या
रोज की तरह अपनी रौ में दिखी धर्मनगरी अयोध्या
विज्ञापन

अयोध्या। आतंकी घटना की 12वीं बरसी पर रामनगरी प्रतिदिन की तरह अपने रौ में रही। मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए ब्रह्म मुहूर्त से ही भक्तों का तांता लगा रहा। वहीं, पुलिस-प्रशासन की सक्रियता बढ़ने से शहरवासियों को पांच जुलाई 2005 को हुई आतंकी घटना की याद ताजा होती दिखी।
अयोध्या पर आतंकी हमले की 12वीं बरसी पर बुधवार को रामनगरी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। विवादित परिसर के आसपास भी सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सतर्कता रही और रामलला की सुरक्षा में परिसर के आसपास तैनात सुरक्षा बल व कमांडो भी चौकस रहे।
विज्ञापन

पांच जुलाई 2005 को हुई आतंकी घटना की 12वीं बरसी पर रामनगरी प्रतिदिन की तरह अपने रौ में रही। मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए ब्रह्म मुहूर्त से ही भक्तों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार शाम से ही शुरू हुआ सुरक्षा का अतिरिक्त घेरा बुधवार को कसा रहा। पूरी अयोध्या में सुरक्षाबलों एवं पुलिसकर्मियों को अलर्ट किया गया था, सरयू तट से लेकर अयोध्या के गली-कूचों तक में पुलिस टीमें काबिंग करती रहीं।

सभी प्रवेश मार्गों पर हुई सघन चेकिंग
रामनगरी में बुधवार को दिनभर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। होटल, धर्मशालाओं व सार्वजनिक स्थलों पर भी पुलिस की निगरानी रही। शहर में खुफिया विभाग एवं डाग स्क्वाएड भी भ्रमणशील दिखे।
वहीं, अयोध्या की सीमा पर बने प्रवेश मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाकर हर आने-जाने वालों की तलाशी ली गई। सीओ अयोध्या दयाशंकर सिंह ने बताया कि आतंकी घटना की बरसी पर रामनगरी अयोध्या मजबूत सुरक्षा घेरे में रही।

मंगलवार रात से ही जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को दिनभर प्रवेश मार्गों पर सघन चेकिंग की गई व पुलिस बल सतर्क रहा। अयोध्या कोतवाल अरविंद पांडेय समेत शहर के सभी चौकी इंचार्ज अपने-अपने क्षेत्र में सतर्क रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed