फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   साढ़े चार सौ ग्राम पंचायतों ने नहीं उपलब्ध कराया अभिलेख

साढ़े चार सौ ग्राम पंचायतों ने नहीं उपलब्ध कराया अभिलेख

Sun, 18 Jun 2017 02:47 AM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
साढ़े चार सौ ग्राम पंचायतों ने नहीं उपलब्ध कराया अभिलेख
साढ़े चार सौ ग्राम पंचायतों ने नहीं उपलब्ध कराए दस्तावेज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद। जिले की साढ़े चार सौ ग्राम पंचायतों ने आय-व्यय का ब्योरा फीड कराने के लिए अब तक उपलब्ध नहीं कराया है। उपलब्ध दस्तावेज में लगभग 219 का ब्योरा ऑनलाइन हो गया है। अब दस्तावेज उपलब्ध न कराने वाली ग्राम पंचायतों के सचिव को नोटिस देने की तैयारी है। इसके बाद अगली कार्रवाई हो सकती है।

वित्तीय साल 2016-17 में ग्राम पंचायतों ने नई ग्राम पंचायत विकास योजना के लिए आए धन के खर्च के बाद इसकी ऑनलाइन फीडिंग का समय समाप्त हो गया है। 31 मार्च तक ही इसकी फीडिंग कराए जाने के निर्देश थे। ग्राम पंचायतों को फीडिंग के लिए दस्तावेज ब्लॉक के एडीओ पंचायत को उपलब्ध कराना था। जांच के बाद इसकी ऑनलाइन फीडिंग की जिम्मेदारी एडीओ को सौंपी गई थी लेकिन ग्राम पंचायत के दस्तावेज न उपलब्ध होने के कारण फीडिंग का कार्य तेज नहीं हो पाया है। इसके बाद विभाग ने दो बार समय बढ़ाया। साथ ही ऐसी ग्राम पंचायतों के सचिव के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई। इसकी समय सीमा 15 जून को समाप्त हो गई लेकिन अब तक लगभग साढे़ चार सौ से कम ही ग्राम पंचायतों के दस्तावेज ब्लाक के सहायक विकास अधिकारियों को प्राप्त हुए हैं। इनमें से दो सौ 19 ग्राम पंचायतों के आय-व्यय का ब्योरा ऑनलाइन प्रिया साफ्ट पर फीड कराने की बात बताई गई है। जिले के 835 ग्राम पंचायतों में साढ़े चार सौ ग्राम पंचायतों के दस्तावेज ही अब तक एडीओ को उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। बगैर दस्तावेज के ब्लॉक स्तर पर जांच के बाद इनको फीड कराया जाना आसान नहीं है। अब इसको लेकर विभाग में हलचल शुरू हो गई है। समीक्षा का दौर है। जानकारी के बाद विभाग अगली कार्रवाई की पृष्ठभूमि तैयार करने में लग गया है। जिला परियोजना प्रबंधक उपेंद्र तिावरी ने बताया कि बड़े अफसरों के स्तर पर फीडिंग की समीक्षा की जा रही है। जिन पंचायतों ने फीडिंग के लिए अब तक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया है। उन के सचिव को नोटिस भेजे जाने की तैयारी है। डीपीआरओ सभाजीत पांडेय ने बताया कि 219 ग्राम पंचायतों के आय-व्यय का ब्योरा फीड हो चुका है। कुछ ग्राम पंचायतों ने दस्तावेज उपलब्ध कराए हैं। अब जिन ग्राम पंचायतों ने दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया है उन पर गौर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed