{"_id":"593edf381126f46c608b45be","slug":"51497292600-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एजेंसी मालिक को पीटा, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एजेंसी मालिक को पीटा, दो गिरफ्तार
Updated Tue, 13 Jun 2017 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एजेंसी मालिक को पीटा, दो गिरफ्तार
बाइक की सर्विस पहले करने को लेकर विवाद
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुरभगन (फैजाबाद)। बाजार स्थित एक बाइक एजेंसी पर सोमवार को मोटर साइकिल सर्विस कराने आए युवकों ने एजेंसी मालिक की पिटाई कर दी। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
एजेंसी संचालक शशि कपूर उर्फ संतोष गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि सोमवार को दिन के 2 बजे पांच-छह लोग एक बिना नंबर की बाइक लेकर आए और तत्काल सर्विस करने की बात कहकर हंगामा करने लगे। उन्हें बताया गया कि तीन गाड़ी के बाद आपकी गाड़ी की सर्विस होगी जिसमें कम से कम 2 घंटे लगेंगे। 10 मिनट बाद ये लोग शराब के नशे में वापस आए और तुरंत सर्विस करने को कहते हुए मुझे और मिस्त्री को गाली देने लगे, मना करने उन्होंने मारपीट भी की। तारुन थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, संचालक शशि कपूर का मेडिकल कराया जा रहा है, आरोपी अंकित पाठक व सूर्यभान शर्मा निवासी ऊंचगांव थाना तारुन को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है।