{"_id":"593edebb1126f4d9498b45fd","slug":"51497292475-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से इनकार पर किया बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी से इनकार पर किया बवाल
Updated Tue, 13 Jun 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी से इन्कार पर लड़की के घर पहुंच किया बवाल
ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़ पुलिस के हवाले किया
अमर उजाला ब्यूरो
तारुन (फैजाबाद)। तय शादी टूट जाने से नाराज होकर एक युवक ने दर्जन भर साथियों के साथ विवाह से इन्कार कर चुकी युवती के घर पहुंचकर बवाल कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने बाहर से आए युवकों में दो को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पकड़े गये युवकों का चालान शांतिभंग की आशंका में कर दिया।
तारुन थाना क्षेत्र के ग्राम पेड़रा के मजरा सराय रघुनाथ निवासी द्वारिका प्रसाद ने अपनी बेटी हेमलता उर्फ अंजू का विवाह अंबेडकरनगर जिले के इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के करमपुर बरसावां मजरे मउहारी डड़वा निवासी रामस्वरूप के बेटे रवि कुमार के साथ तय किया था, लेकिन बाद में किन्ही कारणों से परिवारीजनों ने शादी से मना कर दिया गया। शादी से कन्या पक्ष के मुकर जाने से रवि कुमार, उसका भाई पवन कुमार अपने दर्जन भर से अधिक साथियों के साथ सोमवार को द्वारिका प्रसाद के घर आ धमके। इस दौरान द्वारिका सहित उनकी बेटी व अन्य परिवारीजन घर पर मौजूद नहीं थे। हेमलता की चाची ने रवि कुमार से घर आने का कारण पूछा तो सभी लोग गालीगलौज करने लगे। जिसकी जानकारी गांव वालों को हुई तो ग्रामीण इकट्ठा हो गए और कई युवकों की धुनाई कर दी। इस दौरान रवि कुमार का भाई पवन कुमार व उसका एक साथी संतोष कुमार ग्रामीणों की पकड़ में आ गया। ग्रामीणों ने यूपी-100 की पुलिस बुलाकर दोनों को उनके हवाले कर दिया। तारुन थाना प्रभारी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गये दोनों युवकों का चालान शांतिभंग की आशंका में किया गया है।