फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   अचल संपति नीलाम कर हो बड़े बकाएदारों से वसूली: डीएम

अचल संपति नीलाम कर हो बड़े बकाएदारों से वसूली: डीएम

Sun, 11 Jun 2017 03:03 AM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 03:03 AM IST
विज्ञापन
अचल संपति नीलाम कर हो बड़े बकाएदारों से वसूली: डीएम
संपत्ति नीलाम कर होगी बड़े बकाएदारों से वसूली
विज्ञापन

जिले में राजस्व वसूली कम होने पर जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी
अमर ऊजाला ब्यूरो
फैजाबाद। जिले में राजस्व वसूली कम होने पर जिलाधिकारी संतोष कुमार राय ने नाराजगी जताई। अफसरों को निर्देश दिया कि वह लक्ष्य के सापेक्ष वसूली कराएं। वह शुक्रवार की देर शाम कलेक्ट्रेट में कर-करेत्तर एवं राजस्व वसूली की समीक्षा कर रहे थे।

समीक्षा के दौरान राजस्व, कर-करेत्तर की वसूली में रजिस्ट्रीकरण विभाग की बैनामे की संख्या में कमी पाई गई। कहा कि जो बैनामे रुके हुए हैं उसे पूर्ण किए जाएं। परिवहन विभाग की रोड टैक्स वसूली के समीक्षा में सड़कों पर टैक्सी, ऑटो के परमिट चेक कराए जाने के लिए कहा कि वह अपने रोड पर चलते हैं या अन्य मार्गों पर, इसकी जांच कराकर कार्रवाई करें। आबकारी की समीक्षा में पूछा कि शराबों की बिक्री पर कितने छापे मारकर कार्रवाई की गई। वन विभाग के अफसरों से कहा कि लकड़ियों की अवैध कटान व आरा मशीनों पर उपलब्ध लकड़ियां लाइसेेंस के अनुकूल हैं या नहीं, इसकी जांच का निर्देश दिया। लोक निर्माण विभाग से कराए गए कार्यों का निरीक्षण करने का आदेश एडीएम एफआर को दिया गया। डीएम ने निर्देश दिया कि बड़े बकाएदारों से वसूली के लिए उनकी अचल संपत्तियों की नीलामी की कार्रवाई करें। उन्होंने सभी अफसरों से पुराने लंबित राजस्व वादों का समयावधि में निस्तारण कराने के लिए कहा। सार्वजनिक भूमि और पट्टे की जमीनों पर अवैध कब्जे या अतिक्रमण को हटाने और संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने भू-माफिया के चिह्नीकरण का भी निर्देश दिया। बैठक में सीडीओ रवीश कुमार गुप्ता, एडीएम सिटी विंध्यवासिनी राय, एडीएम एफआर, सभी एसडीएम व जनपद के सभी संबंधित विभागीय अफसर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed