फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   सरयू महोत्सव में बही गीत-संगीत की रसधार

सरयू महोत्सव में बही गीत-संगीत की रसधार

Fri, 09 Jun 2017 11:03 PM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
सरयू महोत्सव में बही गीत-संगीत की रसधार
सरयू महोत्सव में बही गीत-संगीत की रसधार
विज्ञापन

सरयू प्राकट्योत्सव पर संचालित तीन दिवसीय साकेत सरयू महोत्सव का समापन
अमर उजाला ब्यूरो
अयोध्या। सरयू प्राकट्योत्सव पर संचालित तीन दिवसीय साकेत सरयू महोत्सव भक्तों की आस्था का केंद्र बना हुआ है। आंजनेय सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित साकेत सरयू महोत्सव का शुक्रवार को समापन हो गया।

सांस्कृतिक संध्या में गीत-संगीत की रसधार प्रवाहित हुई। शीतला प्रसाद वर्मा, शैलजा भारती, सुप्रिया भारती की टीम ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया तो वहीं अवधी लोक नृत्य की प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। भोजपुरी, हिंदी, अवधी गायिका श्वेता द्विवेदी के भजनों का श्रवण कर भक्त भावविभोर हो गए। आंजनेय सेवा संस्थान के अध्यक्ष शशिकांत दास ने बताया कि 9 जून की सुबह पीपाद्वाराचार्य महंत बलरामदास के संयोजन में सवा क्विंटल दूध से मां सरयू का अभिषेक व प्रसाद वितरण भी हुआ। बताया कि द्वितीय संध्या की महाआरती भाजपा के प्रवक्ता प्रेम शुक्ला, गोसाईगंज के विधायक खब्बू तिवारी व मणिरामदास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास जी महाराज द्वारा की गयी। मौके पर संस्थान के संरक्षक अधिकारी राजकुमार दास, नाका हनुमानगढ़ी के पुजारी रामदास, महामंडलेश्वर गिरीश दास, संत मनीष दास, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिषेक मिश्र सहित बड़ी संख्या में संत-महंत व श्रद्धालुओं ने आरती में शामिल होकर पुण्यार्जन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed