{"_id":"5cbcc57ebdec22146555a9f3","slug":"41555875198-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान प्रतिशत बढ़ाने को आयोजित किए जाएंगे विविध कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान प्रतिशत बढ़ाने को आयोजित किए जाएंगे विविध कार्यक्रम
विज्ञापन
मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए होंगे विविध कार्यक्रम
अयोध्या। लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज कुमार झा ने इसको लेकर बैठक में निर्देश जारी कर दिया है। कहा कि 25 अप्रैल के पूर्व ज्यादा से ज्यादा कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।
उन्होंने मतदान करने वालों को चिकित्सा में व पेट्रोल पंप पर कुछ छूट देने पर भी विचार करने के लिए कहा। कहा कि इस प्रयास से मतदान प्रतिशत में निश्चित रूप से बढ़ावा मिलेगा।
डीएम ने दिव्यांगजनों की ट्राई साइकिल के पीछे दिव्यांगता हमें मतदान से नहीं रोकती जैसे प्रेरणादायक स्लोगन चस्पा कराने के लिए जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी को निर्देश दिया। समाजसेवी डॉ. निहाल रजा ने रुदौली से अयोध्या तक वाहन रैली निकालने को आश्वासन दिया।