फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   देश की सुरक्षा को न बनाएं राजनीतिक मुद्दा: राज्यपाल

देश की सुरक्षा को न बनाएं राजनीतिक मुद्दा: राज्यपाल

Tue, 14 Aug 2018 12:16 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
देश की सुरक्षा को न बनाएं राजनीतिक मुद्दा: राज्यपाल
देश की सुरक्षा को न बनाएं राजनीतिक मुद्दा : नाईक
विज्ञापन

फैजाबाद। राज्यपाल रामनाईक ने कहा कि देश की सुरक्षा सर्वोपरि है। अपने देश में अयोग्य व गलत ढंग से अगर कुछ लोग आते हैं तो उसका एक दुष्परिणाम होता है। देश ने महसूस किया है कि असम में घुसपैठियों से देश की सुरक्षा को खतरा है। इस मामले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बयान देकर जागरूक होने का संदेश दिया है। इसी प्रकार की जागरूकता भारत के सभी मुख्यमंत्रियों को दिखानी चाहिए। यह अहम मुद्दा देश की सुरक्षा का है, इसको राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाना चाहिए ।

राज्यपाल सोमवार को अवध विश्वविद्यालय में देश का बढ़ता जाता विश्वास, साफ नियत सही विकास प्रदर्शनी के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कानून व्यवस्था पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से उन पर की गई टिप्पणी के सवाल पर कहा कि अखिलेश यादव मेरे मुख्यमंत्री थे और योगी आदित्यनाथ भी मेरे मुख्यमंत्री हैं। मैं अखिलेश जी को भी पत्र लिखता था और योगी को भी लिखता हूं। उन्होंने बताया कि मैंने प्रत्येक वर्ष अपनी कार्यवृत्ति प्रकाशित की है। अभी हाल ही में अपने चौथे वर्ष के कार्यकाल की कार्यवृत्ति जारी की है। आप खुद देख लें कि जितने पत्र मैंने अखिलेश यादव को लिखें हैं, उससे अधिक पत्र योगी सरकार को लिखे हैं। यह अलग बात है कि एक पत्र अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का स्थापना वर्ष मनाने के लिए लिखा, उस पर उन्होंने अमल नहीं किया और योगी सरकार ने प्रदेश का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इसलिए इस प्रकार की जो राजनीतिक बातें होती हैं, मैं उसमें बहुत रुचि नहीं लेता हूं । मेरा एक संवैधानिक पद है, अपनी पद की गरिमा के अनुरूप कार्य करता हूं। लखनऊ में होने वाले सेना के शो के सवाल पर कहा कि अगर एयरो इंडिया का शो लखनऊ में हो रहा है तो, यह हमारे लिए उपलब्धि की बात है। इसके लिए सभी को खुश होने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed