फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   सीनियर में राजकरण व जूनियर में जेबीए चैंपियन

सीनियर में राजकरण व जूनियर में जेबीए चैंपियन

Fri, 10 Aug 2018 12:18 AM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
सीनियर में राजकरण व जूनियर में जेबीए चैंपियन
सीनियर में राजकरण व जूनियर में जेबीए चैंपियन
विज्ञापन

फैजाबाद। राजकरण इंटर कॉलेज के तत्वावधान में गुरुवार को जिला स्कूली फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। सीनियर वर्ग में राजकरण इंटर कालेज व जूनियर में जेबीए चैंपियन रहा।
प्रतियोगिता का उद्घाटन बुधवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर राज्य विद्यालय क्रीड़ा संस्थान के प्रभारी प्रशासनिक अधिकारी अभिमन्यु सिंह, विद्यालयीय क्रीड़ा समिति के संयुक्त सचिव अभिषेक सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। सब जूनियर वर्ग में भारती इंटर कॉलेज और संतबाल विकास इंटर कॉलेज के बीच खेले गए मैच में भारती इंटर कॉलेज ने संत बाल विकास इंटर कॉलेज को 1-0 से परास्त कर फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला भारती इंटर कॉलेज और जेबीए के बीच खेला गया। मध्यांतर तक दोनों टीमों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए विपक्षी गोल पर हमले बोले। मैच के 48वें मिनट में जेबीए की टीम ने गोल कर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। मध्यांतर के बाद भारती इंटर कॉलेज ने मैच में वापसी करते हुए मैच के 60वें मिनट में गोल कर टीम को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। मैच के अंतिम क्षणों में जेबीए ने गोल कर टीम को 2-1 से जीत दिला दी।
विज्ञापन

सीनियर वर्ग में खेले गए मुकाबले में मुन्नालाल मदनलाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और भारती इंटर कॉलेज बीकापुर की टीम के बीच मैच खेला गया। मुन्नालाल मदनलाल उमा विद्यालय की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए भारती इंटर कॉलेज को 3-0 से परास्त कर खिताबी दौर में प्रवेश किया। विद्यामंदिर की तरफ से मैच के 16वें मिनट में हिमांशु, मैच के 40वें मिनट में उज्ज्वल, मैच के 60वें मिनट में हिमांशु ने गोल किया। फाइनल मुकाबला गत विजेता राजकरण इंटर कॉलेज और विद्यामंदिर स्कूल के बीच खेला गया। मध्यांतर तक विजेता टीम एक गोल से आगे रही। मध्यांतर के बाद राजकरण इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मैच के 56वें मिनट में नंदन ने दूसरा गोल कर टीम को दो शून्य से बढ़त दिला दी। मैच के 70 वें मिनट में शुभम सिंह ने गोल कर टीम को 3-0 से जीत दिला दी। इस अवसर पर संजोग यादव, राजीव यादव, धीरेंद्र कुमार, विजेंद्र सिंह, राजेश प्रताप सिंह, हरिकृष्ण सिंह, कृष्णानंद यादव, ज्येंद्र पाठक, रमेंद्र सिंह निर्णायक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed