फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   कारागार व क्रीड़ा संकुल में घटिया निर्माण पर बिफरे डीएम

कारागार व क्रीड़ा संकुल में घटिया निर्माण पर बिफरे डीएम

Fri, 07 Jul 2017 12:48 AM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
कारागार व क्रीड़ा संकुल में घटिया निर्माण पर बिफरे डीएम
कारागार व क्रीड़ा संकुल में घटिया निर्माण पर बिफरे डीएम
विज्ञापन

फैजाबाद। जिलाधिकारी संतोष कुमार राय ने विकास कार्यों से जुड़े निर्माण कार्यों में लापरवाही व लेट लतीफी पर सख्त रुख अपनाया है। कारागार में हो रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित करने के निर्देश दिए।
साथ ही डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल में निर्माण की खामियां ठीक न होने पर एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी। डीएम अफसरों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में उन्होंने कारागार के निर्माण कार्य के लिए गठित टीम में अधिशाषी अभियंता पीडब्लूडी, पीडी डीआरडीए सहित एक अन्य अफसर को रखा है। साथ ही एक सप्ताह में रिपोर्ट देने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार रूदौली में पूर्ण हो चुके आईटीआई की भी थर्ड पार्टी जांच कर हैंडओवर करने के निर्देश दिए। डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल की छत उड़ जाने तथा कई जगह छत टपकने पर कड़ी नाराजगी जताई।
यथाशीघ्र स्थिति में सुधार न आने पर एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी। दर्शननगर में जिला अस्पताल की लिफ्ट खराब होने तथा पानी की समस्या का समाधान कर रिपोर्ट देने को कहा। महिला चिकित्सालय में मैटरनिटी वार्ड का निर्माण भी शीघ्र पूरा कर उसे संचालित करने को कहा।
डीएम ने जनपद में जितनी भी निर्माण इकाईयों व कार्यदायी संस्थाओं से कार्य किए जा रहे हैं उनसे कहा कि वे निर्माण कार्यो में तेजी लाएं। निर्मित भवन का थर्ड पार्टी निरीक्षण कर इसे संबंधित विभाग को हैंडओवर कराएं।
जिससे आम जनता को इससे लाभ मिल सके। डीएम ने बृहस्पतिवार को बाजार बंदी को प्रभावी बनाने के निर्देश श्रम विभाग को दिया। कहा कि जो भी दुकानें बंदी दिवस के दिन खुली रहती है उनका चालान कर कार्रवाई करें।
उन्होंने खुले में शौच मुक्त अभियान को प्रभावी बनाने, ग्राम प्रधान से हैंडपंपों को रिबोर व छोटी-मोटी मरम्मत के अभाव में खराब पड़े हैंडपंपों की भी मरम्मत कर उन्हें संचालित कराने के लिए कहा।

बैठक में सीडीओ रवीश गुप्ता, एडीएम सिटी विन्ध्यवासिनी राय, डीएफओ डा. रविकांत सिंह, पीडी एके मिश्र, डीडीओ हवलदार सिंह, डीएसटीओ पूनम सहित अन्य अधिकारी व अभियंता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed