फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   अगवा किशोरी मिली, आरोपी गिरफ्तार

अगवा किशोरी मिली, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 19 Jun 2017 01:03 AM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
अगवा किशोरी मिली, आरोपी गिरफ्तार
अगवा किशोरी मिली, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

तारुन। राजधानी दिल्ली से अगवा कर थाना क्षेत्र के गौहनियां में लायी गयी किशोरी को तारून पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और अगवा करने के आरोपी युवक को भी गिरफ्तार किया है। बताया गया कि थाना क्षेत्र के गौहनियॉं निवासी प्रतीक गिरि पुरानी दिल्ली के आनंद विहार थाना क्षेत्र के लोहा मण्डी में नौकरी करता था। उसी के बगल कॉलोनी की एक किशोरी को उसने बहला फुसलाकर अगवा कर लिया और उसे अपने पैतृक गॉव गौहनियां लेकर चला आया। किशोरी के पिता ने बेटी के अगवा करने की शिकायत दिल्ली पुलिस से की थी। दिल्ली पुलिस की सूचना पर तारून पुलिस ने बीती रात प्रतीक गिरि के घर गौहनियॉं में दबिश दी। जिसमें प्रतीक पुलिस के हाथ लग गया। प्रतीक सहित किशोरी को थाने पर रखा गया है। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि दिल्ली पुलिस की सूचना पर प्रतीक को पकड़कर वहॉं की पुलिस को जानकारी दे दी गयी है। दिल्ली पुलिस किशोरी व प्रतीक को लेने के लिए वहा से रवाना हो चुकी है। ब्यूरो

भाजपा नेत्री का निधन
तारुन। भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व मण्डल अध्यक्ष शैल कुमारी श्रीवास्तव 52 वर्ष का दिल का दौरा पड़ने से शनिवार रात निधन हो गया। जिनका अन्तिम संस्कार रविवार को उनके पैतृक आवास पारा हथिगों में कर दिया गया। मुखाग्नि उनके पति ज्ञानेश श्रीवास्तव ने की। पूर्व अध्यक्ष के निधन पर पार्टी नेता रामसजीवन पाण्डेय, गोकरन द्विवेदी, महेन्द्र मिश्रा, नलिनेश प्रताप सिंह, शैलेन्द्र सिह, राजाराम तिवारी आदि ने शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed