फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   किसानों पर गोली के विरोध में किया धरना-प्रदर्शन

किसानों पर गोली के विरोध में किया धरना-प्रदर्शन

Tue, 13 Jun 2017 02:47 AM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
किसानों पर गोली के विरोध में किया धरना-प्रदर्शन
किसानों पर गोली के विरोध में किया धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन

मध्य प्रदेश में खिसक रही भाजपा की जमीन : डा. निर्मल
अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद। मध्य प्रदेश के मंदसौर में किसानों पर गोली चलाए जाने के विरोध में सोमवार को कांग्रेसियों ने गांधी पार्क में धरना-प्रदर्शन किया। सरकार विरोधी नारे लगाए, राष्ट्रपति को संबोधित तीन सूत्री ज्ञापन जिला प्रशासन के जरिए भेजा।

धरने को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. निर्मल खत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार ने मंदसौर में किसानों पर गोली चलवाई। आरोप लगाया कि कांग्रेस आंदोलन करवा रही है, आरोप साबित करते हैं कि मध्य प्रदेश में भाजपा की जमीन खिसक रही है। कहा कि राहुल गांधी के मंदसौर दौरे का असर है कि मध्य प्रदेश सहित महाराष्ट्र व उत्तर प्रदेश के लिए लाभकारी रहा। महाराष्ट्र ने किसानों का कर्ज माफ किया। यूपी में बकाएदार किसानों को नोटिस न जारी करने के लिए कहा गया। मध्य प्रदेश के मृत किसानों के परिजनों को एक करोड़ दिए जाने के लिए कहा गया। धरने के बाद उपज का लाभकारी मूल्य दिए जाने, किसानों का कर्ज माफ किए जाने सहित अन्य मांगों का ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा। धरने को कार्यक्रम संयोजक चेत नारायण सिंह, पूर्व विधायक माधव प्रसाद, सुनील पाठक, इकबाल मुस्तफा, शिव पूजन पांडेय, फूल चंद यादव, अनिल तिवारी, महेश वर्मा आदि ने संबोधित किया। अध्यक्ष जिलाध्यक्ष रामदास वर्मा और संचालन राजेंद्र प्रताप सिंह ने किया। धरने में एआईसीसी केके सिन्हा, पीसीसी अफजाल अहम, शीतला पाठक, धर्मेंद्र सिंह, श्री निवास पोद्दार, बुद्ध प्रकाश श्रीवास्तव शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed