{"_id":"593c3b8b4f1c1b512f8b45b2","slug":"41497119627-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौच को गई युवती से छेड़खानी, शिकायत पर मारा-पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौच को गई युवती से छेड़खानी, शिकायत पर मारा-पीटा
Updated Sun, 11 Jun 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती से छेड़खानी, शिकायत पर पीटा
मयाबाजार। महराजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में नित्यक्रिया के लिए गई युवती से गांव के ही एक युवक ने छेड़खानी की। शोर पर साथ गई दो सगी बहनों ने उसे बचाया। आरोपी के घर उलाहना देने पर आरोपी व उसकी मां ने मिलकर तीनों बहनों को जमकर पीटा। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी व उसकी मां के खिलाफ छेड़खानी व मारपीट का केस दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू की है।
मामला महराजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है। एक परिवार की तीन सगी बहने एक साथ शुक्रवार शाम नित्यक्रिया के लिए गई थी। रात के अंधेरे में गांव का ही युवक एक युवती को पीछे से दबोच कर बगल के खेत ले जाने लगा। युवती के चीखने चिल्लाने पर खेत में मौजूद उसकी दोनों बहनें आवाज सुनकर पहुंच गई और लड़की को छुड़ाया। घर पहुंच मामले की शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंचीं तो आरोपी की मां अपने पुत्र की शिकायत सुनकर आगबबूला हो गई। पुत्र के साथ मिलकर तीनों बहनों की जमकर पिटाई की। हल्ला-गोहार के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह सबको छुड़ाया। थानाध्यक्ष केके गुप्ता ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपियों के गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।