फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   4.38 lakh copies checked at four centers

चार केंद्रों पर जांची गई 4.38 लाख कॉपियां

Mon, 25 Mar 2019 11:56 PM IST
vivek vivek न्यूज डेस्क, अमर उजाला अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अयोध्या Published by: vivek vivek Updated Mon, 25 Mar 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
4.38 lakh copies checked at four centers
अयोध्या के मनोहर लाल स्कूल में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करते शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला
 माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य सोमवार को समाप्त हो गया। अंतिम दिन एमएलएमएल इंटर कॉलेज में छह सौ कॉपियां चेक करके मूल्यांकन कार्य की इतिश्री की गई।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड की परीक्षाएं समाप्त होने के बाद 08 मार्च से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू होना था। जिले के चार केंद्रों क्रमश: राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, एमएलएमएल इंटर कॉलेज व फाब्र्स इंटर कॉलेज पर करीब पांच लाख उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित हुई थीं।
विज्ञापन


जिसमें से जांच के लिए करीब 4.38 लाख कॉपियां प्राप्त हुईं। टीजीटी की परीक्षा होने के कारण दो दिन बाद 10 मार्च से मूल्यांकन कार्य शुरू हुआ, जो कि सोमवार को समाप्त हुआ। हालांकि, एमएलएमएल इंटर कॉलेज को छोड़कर शेष सभी केंद्रों पर शनिवार को ही मूल्यांकन समाप्त हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमएलएमएल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अशोक तिवारी ने बताया कि 1.31 लाख कॉपियां आवंटित हुई थीं। जिसमें से जांचने के लिए 118367 कॉपियां प्राप्त हुई थीं। सोमवार को मूल्यांकन के लिए मात्र छह सौ कॉपियां शेष थीं, जिसे जांचकर मूल्यांकन कार्य पूर्ण किया गया है।


जिला विद्यालय निरीक्षक आरबी सिंह चौहान ने बताया कि सभी केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य समयबद्ध व शुचितापूर्ण ढंग से हो गया है। अब कॉपियों का बंडल शीघ्र ही प्रेषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed