{"_id":"581b80404f1c1bc52b436a19","slug":"390-booths-not-name-a-single-application-to-increase","type":"story","status":"publish","title_hn":"390 बूथों पर नाम बढ़ाने का कोई भी आवेदन नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
390 बूथों पर नाम बढ़ाने का कोई भी आवेदन नहीं
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Thu, 03 Nov 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वीडियो कांफ्रेंसिंग से समीक्षा के बाद जिलाधिकारी विवेक ने ऐसे सभी बीएलओ से स्पष्टीकरण तलब करने का निर्देश दिया है। साथ ही इन बूथों पर नए मतदाता बनने के कम से कम दस फार्म मांगे गए हैं।
सीईओ की समीक्षा में बताया गया कि प्रदेश के लगभग 30 हजार ऐसे बूथ चिह्नित किए गए जिन पर किसी भी पात्र ने मतदाता बनने के लिए आवेदन नहीं किया। जिले में ऐसे बूथों की संख्या लगभग 390 बताई गई है। इसकी मॉनीटरिंग का निर्देश दिया गया।
समीक्षा के बाद डीएम ने सभी एसडीएम को निर्देश दिया कि इन बूथों के बीएलओ से इस बाबत स्पष्टीकरण तलब किया जाए। यह भी निर्देश दिया है कि बीएलओ से स्पष्टीकरण लिए जाने के साथ ही अपनी रिपोर्ट जिला निर्वाचन विभाग को भेजें। कहा गया है कि बीएलओ ऐसे फार्मों को जमा करें।
विज्ञापन
साथ ही कहा गया है कि 15 नवंबर के पहले कम से कम आठ से दस पात्रों के आवेदन आने चाहिए। माना गया है कि कहीं न कहीं लापरवाही के चलते इन बूथों पर आवेदन नहीं प्राप्त हुए। इसकी समीक्षा की जाए। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कमलेश कुमार ने भी इसकी पुष्टि की है।