फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   3727 in the first shift and 1092 candidates absent in the second

पहली पाली में 3727 व दूसरी में 1092 परीक्षार्थी गैरहाजिर

Thu, 24 Mar 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
3727 in the first shift and 1092 candidates absent in the second
अयोध्या। कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार को यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा प्रारंभ हुई। प्रथम पाली में हाईस्कूल के छात्रों ने हिंदी/प्रारंभिक हिंदी की व इंटर के छात्रों ने सैन्य विज्ञान की व द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट के छात्रों ने हिंदी/सामान्य हिंदी की परीक्षा दी। जिले के 122 परीक्षा केंद्रों पर कुल 77 हजार 227 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इनमें हाईस्कूल के 40 हजार 422 व इंटरमीडिएट के 36 हजार 805 छात्र-छात्राएं हैं।
विज्ञापन

प्रथम पाली में हुई हाईस्कूल की परीक्षा में जिले में 3727 व द्वितीय पाली में 1092 ने परीक्षा छोड़ दी। दोनों पालियों में कोई छात्र अनुचित साधनों का प्रयोग करते नहीं पाया। प्रथम दिन सभी परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने के लिए पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया। संयुक्त शिक्षा निदेशक व जिला विद्यालय निरीक्षक ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान अयोध्या मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक अरविंद कुमार पांडेय ने अपने सचल दल के साथ परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया और केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। डीआईओेस राकेश कुमार ने भी परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। मंडलीय कंट्रोल रूम से प्राप्त सूचनानुसार प्रथम पाली में हाईस्कूल की अनिवार्य विषय हिंदी की परीक्षा में अयोध्या में 3727 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में अयोध्या जनपद में 1092, परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीकापुर एसडीएम संदीप कुमार श्रीवास्तव द्वारा क्षेत्र के करीब आधा दर्जन परीक्षा केंद्रों निरीक्षण किया। केंद्र व्यवस्थापकों को नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने का दिशा निर्देश दिया। बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण पाई गई निरीक्षण के दौरान कोई भी आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली है। डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि प्रथम दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। सभी जगह समय पर परीक्षा शुरू हुई। कहीं किसी तरह की गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिली है। सभी सचल दलों ने दोनों पालियों में परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करते नहीं पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed