फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   36 bigha wheat, 16 houses burnt, three cattle scorched

36 बीघा गेहूं, 16 मकान जले, तीन मवेशी झुलसे

Tue, 11 Apr 2017 10:41 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Tue, 11 Apr 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
36 bigha wheat, 16 houses burnt, three cattle scorched
अयोध्या में मंगलवार को हैदरगंज के उजरियापुर गांव में आग लगने के बाद राख फसल। - फोटो : अमर उजाला
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को भी आग ने कहर बरपाया। अलग-अलग जगहों पर लगी आग से 36 बीघा गेहूं की फसल, 16 गृहस्थी जलकर राख हो गई और तीन मवेशी झुलस गए हैं। हैदरगंज के उजरियापुर सीहीपुर गांव में महुआ की जल रही पत्तियों से लगी आग में तीन किसानों का 22 बीघा गेहूं व एक परिवार की गृहस्थी जलकर राख हो गई।
विज्ञापन


पूराबाजार की ग्रामसभा सरायरासी में विद्युत तार के खेत में गिर जाने से चार बीघा गेहूं की फसल जल गई। पटरंगा थाना के वाजिदपुर गांव में एचटी लाइन में हुई शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने पांच बीघा गेहूं की फसल को जलकर राख कर दिया।
विज्ञापन


बीकापुर में पशुशाला में लगी आग से एक मवेशी झुलस गया और एक परिवार की गृहस्थी जलकर राख हो गई। पूराकलंदर के रानीबाजार में लगी आग से एक परिवार की गृहस्थी समेत बाइक जल गई और एक गाय झुलस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुमारगंज के पूरे कुंजन गांव के बाहर लगी आग से 13 परिवारों की गृहस्थी जलकर राख हो गई और एक भैंस झुलस गई। इनायतनगर क्षेत्र के देवनपारा पूरे दुबान गांव में आग से छह किसानों का सात बीघा गेहूं जलकर राख हो गया। 

हैदरगंज प्रतिनिधि के मुताबिक उजरियापुर सीहीपुर गांव में मंगलवार सुबह नौ बजे गेहूं के खेत में उस वक्त आग लग गई जब गांव के ही बुजुर्ग राम प्रसाद महुआ की पत्तियां जला रहे थे। आग से किसान रमेश मिश्रा का 12 बीघा, दयाराम मिश्रा का छह बीघा व राकेश मिश्रा का चार बीघा गेहूं जलकर राख हो गया। ग्रामीणाें के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। लेखपाल वीरेंद्र सिंह ने रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी है। वहीं उमरनी निवासी बाढ़ू निषाद के घर में अचानक लगी आग से पूरी गृहस्थी जल कर राख हो गई। 

पूराबाजार प्रतिनिधि के मुताबिक महाराजगंज थाने की पूरा चौकी क्षेत्र के गांव सरायरासी में सोमवार की देर शाम भाकियू पदाधिकारी देवनारायण सिंह के ऊपर से गए विद्युत तार के टकराने से निकली चिंगारी से गेहूं के खेत में आग लग गई। जिसमें चार बीघा गेहूं जलकर राख हो गया।

ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। पटरंगा प्रतिनिधि के मुताबिक मंगलवार की सुबह 11 बजे वाजिदपुर गांव में एचटी लाइन में हुई शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से गांव निवासी कव्वाल अहमद व तिलई का पांच बीघा गेहूं जलकर राख हो गया।

तहसीलदार ज्ञान चंद गुप्ता ने बताया कि हल्का लेखपाल को नुकसान का आकलन कराने के लिए भेजा गया है। बीकापुर प्रतिनिधि के मुताबिक मंगलवार को दोपहर एक बजे तेदुआमाफी गांव में लगी आग में गांव निवासी मनोज पांडेय की पशुशाला जल गई।

चपेट में आने से एक गाय झुलस गई। रामपुर परई वार्ड में चूल्हे की चिंगारी से संग्राम यादव की गृहस्थी जलकर राख हो गई। धाधे गांव में आग से किसान बाबूराम का नलकूप का छप्पर व डीजल इंजन जल गया। 

मसौधा प्रतिनिधि के मुताबिक सोमवार मध्यरात्रि जगदीश प्रसाद के मकान में आग लग गई। परिवारीजन उठ कर बाहर भागे और गुहार लगाई। तब तक पशुशाला में भी आग लग गई। पशुशाला के किनारे खड़ी बाइक भी जल उठी।

पशुशाला में बंधी गाय आग की लपटों से झुलस गई। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। हैरिंग्टनगंज/मिल्कीपुर प्रतिनिधि मंगलवार दोपहर 12 बजे ग्राम सभा भखौली के मजरे पूरे कुंजन गांव के बाहर पश्चिम स्थिति एक छप्पर में अज्ञात कारणों से लगी आग ने 13 परिवारों की गृहस्थी जलकर राख कर दी।


आग से रामबहोर, कीर्ति देवी, भवानी फेर, राम केवल, बड़े लाल, छोटे लाल, गंगाराम, बंशीलाल, अलगू राम, रामफेर, श्यामलाल, नरेंद्र, श्यामा देवी की गृहस्थी जल गई। श्यामलाल की एक भैंस बुरी तरह से झुलस गई। वहीं दूसरी ओर इनायतनगर क्षेत्र के देवनपारा पूरे दुबान गांव में मंगलवार दोपहर एक बजे अज्ञात कारणों से लगी आग से घनश्याम दूबे, कृष्णादेवी, अर्जुन दूबे, रामकरन दूबे, गीतादेवी और ऊमाशंकर यादव की खेत में सात बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed