फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   अवध विवि कैंपस की 17 कोर्सों की 241 सीटें खालीं

अवध विवि कैंपस की 17 कोर्सों की 241 सीटें खालीं

Thu, 26 Jul 2018 11:20 PM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
अवध विवि कैंपस की 17 कोर्सों की 241 सीटें खालीं
अवध विवि कैंपस की 241 सीटें खालीं
विज्ञापन

फैजाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय कैंपस के 17 विभिन्न कोर्सों में 241 सीटें रिक्त हैं। इसमें 200 से अधिक सीटें आरक्षण व यूजीसी की ओर से निर्धारित सीटों की हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने दाखिले की तिथि 31 जुलाई तक बढ़ा दी है।

हालांकि आर्ट फैकल्टी की ओर छात्र-छात्राओं का रुझान काफी कम है। इतिहास, पुरातत्व व अर्थशास्त्र विभाग में 35-35 सीटें रिक्त हैं। हालांकि गणित, साइंस व कंप्यूटर युवाओं के सर्वाधिक लोकप्रिय विषय हैं।
विज्ञापन


अवध विश्वविद्यालय ने कैंपस में संचालित 23 पाठ्यक्रमों में जून माह में ही आवेदन मांगा था। उम्मीद से अधिक आए आवेदन वाले कोर्सों में विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रवेश परीक्षा कराई। साथ ही कुछ कोर्सों के लिए मैरिट के आधार पर काउंसलिंग कराने के साथ प्रवेश प्रक्रिया शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइंस फैकल्टी के निर्धारित एक दर्जन से अधिक कोर्सों में उम्मीद से अधिक आवेदन मिले। इसमें गणित, फिजिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, बायोकेमिस्ट्री, माइक्रो बायोलॉजी समेत विभिन्न साइंस कोर्सों में छात्र-छात्राओं ने सर्वाधिक रुचि दिखाई।

हालत यह हुई कि विश्वविद्यालय को बीसीए में सेक्शन बढ़ाने पड़े। साइंस कोर्सों में भारी आवेदन के बाद भी सभी कोर्सों में 10 या इससे अधिक सीटें अभी भी रिक्त हैं। इसमें ज्यादातर सीटें ओबीसी, एससी व एसटी की हैं।

यही हाल अन्य कोर्सों का है। आर्ट फैकल्टी से लेकर मैनेजमेंट कोर्सों में आरक्षण की ज्यादातर सीटें रिक्त है। दूसरी ओर आर्ट फैकल्टी की हालत बहुत खस्ता है। इनको ढूंढने से भी आवेदन नहीं मिल रहे है।

आर्ट फैकल्टी के दो विभाग इतिहास व अर्थशास्त्र में 60 सीटों के सापेक्ष मात्र 25-25 आवेदन आए हैं। इसके साथ ही सेल्फ फाइनेंस के प्रोफेशनल कोर्सों की दशा भी काफी खराब है।

एमएसडब्ल्यू, एमसीजे, एमपीएच, बीबीए, एमटीए समेत अन्य कोर्सों में 20 से 40 तक सीटें रिक्त पड़ी हैं। तमाम प्रक्रियाओं को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने दाखिले की तिथि को बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब विश्वविद्यालय की सीटों पर 31 जुलाई तक आवेदन हो सकेंगे।

नए शुरू हुए बीएससी कोर्स में आवेदनों की मची होड़
विश्वविद्यालय प्रशासन ने नए सत्र के साथ कैंपस में पहली बार बीएससी की कक्षाएं चलाने का निर्णय लिया है। इसमें सीपीएम व ईपीएम कोर्स के लिए आवेदन मांगे है। बिना प्रचार-प्रसार के ही इस कोर्स के लिए छात्र-छात्राओं की काफी भीड़ उमड़ रही है।

इन दोनों कोर्सों के लिए जल्द ही विश्वविद्यालय को मान्यता मिली है। इस कारण छात्र-छात्राओं को कैंपस में चलने वाले बीएससी कोर्स की जानकारी नहीं हो पाई है। इसके बाद भी एक सप्ताह में पर्याप्त आवेदन फिजिक्स एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग को मिलने शुरू हो गए हैं।


विवि में रिक्त सीटों का विवरण
एमएससी फिजिक्स-07
एमएससी इलेक्ट्रॉनिक्स-08
एमएससी बायोकेमिस्ट्री-10
एमएससी माइक्रो बायोलॉजी- 10
एमएससी इन्वॉयरमेंट साइंस- 15
एमएससी बायोटेक्नोलॉजी- 10
एमएससी गणित-09
बीबीए-15
एमएसडब्ल्यू-20
एमसीजे-20
एमपीएच-20
एमए इन इकोनॉमिक्स-32
एमटीए- 40
एमए इन हिस्ट्री-35
एमफिल- 02

अवध विश्वविद्यालय में कोटे की सीटों के अलावा अलग-अलग विभागों में सीटें रिक्त हैं। इसको देखते हुए 31 जुलाई तक छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकती हैं।- डॉ. एसएन शुक्ल, कुलसचिव, अवध विवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed