फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   एक ही मेनेजमेंट के कॉलेज आपस में बने परीक्षा केंद्र

एक ही मेनेजमेंट के कॉलेज आपस में बने परीक्षा केंद्र

Mon, 19 Mar 2018 12:04 AM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
एक ही मेनेजमेंट के कॉलेज आपस में बने परीक्षा केंद्र
विश्वविद्यालय का कारनामा- एक ही मैनेजमेंट के कॉलेज आपस में बने परीक्षा केंद्र
विज्ञापन

फैजाबाद। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में काफी हो-हल्ला मचाने के बाद भी एक ही मैनेजमेंट के कॉलेज आपस में परीक्षा केंद्र बना दिए हैं। जबकि नियमानुसार ऐसा नहीं हो सकता। यही नहीं गत वर्ष नकल में दागी कॉलेजों को भी परीक्षा केंद्र बना दिया गया है। शनिवार देर रात को वेबसाइट पर अपलोड की परीक्षा केंद्रों की सूची में इसका खुलासा हुआ है।
अवध विश्वविद्यालय ने 15 मार्च को दो माह की जद्दोजहद के बाद परीक्षा केंद्रों के निर्धारण को अंतिम स्वरूप प्रदान किया था। इसके बाद समस्त महाविद्यालयों के प्रबंधकों ने विश्वविद्यालय पहुंचकर अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर आपत्तियां दायर की थीं। 100 से अधिक प्रत्यावेदन प्रबंधकों की ओर से दिए गए। इस पर विश्वविद्यालय की परीक्षा समिति ने 17 मार्च को प्रत्यावेदनों का निस्तारण करते हुए माननीयों पर काफी कृपा दिखाई है। परीक्षा केंद्रों की जारी सूची में क्रमांक 166 पर कल्पना शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान हैदरगंज को राजा अखंड प्रताप सिंह महाविद्यालय खपराडीह व ग्रामोदय पीजी कॉलेज वीर सिंहपुर सया अंबेडकरनगर का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसमें ग्रामोदय पीजी कॉलेज व कल्पना शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान एक ही मैनेजमेंट के कॉलेज हैं। क्रमांक 256 में लखनलाल शरण सिंह महाविद्यालय गोंडा व नंदनी नगर महाविद्यालय एक ही मैनेजमेंट के महाविद्यालय हैं। इसके अलावा क्रमांक 243 पर केआरएस कॉलेज हायर एजुकेशन नवाबगंज गोंडा को रवींद्र स्मारक महाविद्यालय वजीरगंज गोंडा का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। दोनों कॉलेज का मैनेजमेंट एक ही है। इसके अलावा क्रमांक 231 पर नंदनी नगर महाविद्यालय को नंदनी एजुकेशनल इंस्टीट्यूट, महिला शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय नवाबगंज गोंडा व नंदनी कॉलेज नवाबगंज गोंडा का परीक्षा केेंद्र बनाया गया है। यह महाविद्यालय एक ही मैनेजमेंट की ओर से संचालित किए जाते हैं। इस सब के अलावा परीक्षा केंद्रों की सूची में क्रमांक 99 पर रामकृष्ण परमहंस महाविद्यालय कैसरगंज बहराइच व बाबू सुंदरदास हजूरपुर बहराइच एक ही मैनेजमेंट की ओर से संचालित किए जाते है। इसमें रामकृष्ण परमहंस को बाबू सुंदरदास का परीक्षा केंद्र निर्धारित किया है। साथ ही क्रमांक 96 पर सीमांत महाविद्यालय रूपहिडा बहराइच को लार्ड बुद्धा पीजी कॉलेज का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। साथ ही क्रमांक 100 लार्ड बुद्धा पीजी कॉलेज रूपडिहा सीमांत महाविद्यालय का परीक्षा केंद्र बना दिया गया है। दोनों परीक्षा केंद्रों पर सिर्फ अदला-बदली की गई है। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों की सूची में क्रमांक 240,251,272 व 273 के परीक्षाकेंद्र भी एक ही मैनेजमेंट के है।
विज्ञापन

दूसरी ओर मैनेजमेंट के अलावा नकल में दागी कॉलेजों को भी परीक्षा केंद्र बना दिया गया है। विगत वर्ष में अंबेडकरनगर के अशोक स्मारक महाविद्यालय में सामूहिक नकल का मामला प्रकाश में आया था। इस विद्यालय में सचल दल की तहरीर पर प्राथमिकी भी दर्ज हुई थी, यहां तक कि तत्कालीन थानाध्यक्ष ने भी अपनी जांच में नकल किए जाने बात कही थी। इसके बाद भी तमाम तथ्यों को दरकिनार कर परीक्षाकेंद्र बना दिया गया है। साथ ही 15 से अधिक महाविद्यालय सामूहिक नकल में आरोपित होने के बाद भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में व्यापक भ्रष्टाचार
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सभाजीत सिंह का आरोप है कि एक ही मैनेजमेंट के महाविद्यालयों को एक दूसरे का परीक्षा केंद्र बनाया जाना परीक्षा की शुचिता पर सवालिया निशान है। इससे यह तय हो गया है कि विश्वविद्यालय प्रशासन शासन सत्ता के दबाव में है। कुछ माननीयों के महाविद्यालयों को फायदा पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।


एक ही मैनेजमेंट के महाविद्यालयों को एक दूसरे का परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जा सकता है। अगर ऐसी कोई बात जानकारी में आएगी तो परीक्षाकेंद्र में बदलाव किया जाएगा।- डॉ. एसएल पाल, परीक्षा नियंत्रक, अवध विश्वविद्यालय, फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed