फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   बर्जुग से दिन दहाड़े 15 हजार की छिनैती

बर्जुग से दिन दहाड़े 15 हजार की छिनैती

Thu, 14 Sep 2017 01:32 AM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
बर्जुग से दिन दहाड़े 15 हजार की छिनैती
देश दीपक महाविद्यालय मार्ग पर हुई वारदात
विज्ञापन

बीकापुर (फैजाबाद)। बैंक से रुपये निकालकर पैदल घर जा रहे एक बुजुर्ग को बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट लिया। रास्ते में बुजुर्गों को रोककर दोनों युवकों ने जेब में रखे 15 हजार रुपए जबरन निकाल लिया और भाग गए। यह वारदात बुधवार शाम बीकापुर और देश दीपक महाविद्यालय मार्ग पर हुई।

तोरोमाफी दारागंज निवासी हृदयराम कोरी का प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत हुआ है। उन्होंने बताया कि पहली किस्त का 40 हजार रुपए बैंक खाता में आया था जिसमें से 25 हजार रुपए पहले निकालकर आवास की नींव बनवाई थी।
विज्ञापन


शेष बचे 15 हजार रुपए बुधवार दोपहर वह बैंक ऑफ बड़ौदा बीकापुर में निकालने गए थे। शाम लगभग 4:30 बजे रुपये निकाल कर पैदल घर जा रहा थे। जैसे ही देश दीपक महाविद्यालय के समीप पहुंचे बाइक सवार दो युवक उसके पास आकर रुके और जबरन जेब से 15 हजार रुपये निकालकर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित के मुताबिक, बाइक सवार हेलमेट लगाए थे, इसलिए उनकी पहचान नहीं हो सकी। घटना की सूचना उन्होंने पुलिस को दी। उपनिरीक्षक बाबूराम राजवंशी मौके पर पहुंचे और नाकेबंदी कर तलाश शुरू की लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। एसएसआई प्रेमपाल सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed