{"_id":"597a2b3c4f1c1b96628b4823","slug":"31501178684-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात नियमों को लेकर हुई निबंध प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात नियमों को लेकर हुई निबंध प्रतियोगिता
Updated Thu, 27 Jul 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्योति प्रथम, दीक्षा द्वितीय व महिमा तृतीय स्थान पर
फैजाबाद। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मशती वर्ष के उपलक्ष्य में यातायात नियमों के प्रचार-प्रसार और सड़क दुर्घटनाओं में कमी के लिए गुरुवार को गुरुनानक एकेडमी में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
निबंध प्रतियोगिता में 50 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसमें ज्योति वर्मा को प्रथम, दीक्षा सिंह को द्वितीय व महिमा त्रिपाठी को तृतीय स्थान मिला। विजयी छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरूकता संबंधित पंफलेट भी बांटे गए। प्रोजेक्टर पर डॉक्यूमेंट्री फिल्में दिखाई गईं। बताया गया कि लगभग 80 फीसदी दुर्घटनाएं चालकों की गलतियों के कारण होती हैं।
विज्ञापन
वाहन चलाते समय सजग व सावधान रहते हुए यातायात नियमों का पालन करके सड़क हादसों को रोका जा सकता है। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें। चौपहिया चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन-ईयर फोन का प्रयोग न करें।
एआरटीओ डॉ. उदित नारायण पांडेय द्वारा लिखित यातायात नियम मानें हर दम... शीर्षक गीत के उत्कृष्ट गायन के लिए गुरुनानक एकेडमी की छात्राओं प्रिया सिंह, श्रेया कसौधन, अंजली उपाध्याय, अंजली मिश्रा और हरिप्रिया मिश्रा को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में सुभाष चंद्र कुशवाहा, भीमसेन सिंह, फरीदउद्दीन, उदित नारायण पांडेय, शैलेंद्र कुमार तिवारी और एकेडमी के प्रधानाचार्य, शिक्षिकाओं सहित अन्य लोग मौजूद रहे।