{"_id":"59778f0f4f1c1b43018b4574","slug":"31501007631-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं बायोमीट्रिक मशीन नहीं, आदेश हवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं बायोमीट्रिक मशीन नहीं, आदेश हवाई
Updated Wed, 26 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजिस्टर पर ही दर्ज हुई शिक्षकों व कर्मचारियों की हाजिरी
फैजाबाद। माध्यमिक स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था पटरी पर लाने के लिए सरकार की तैयारी पहले दिन ही धरी रह गई। जिले के किसी भी सरकारी या एडेड स्कूल में बायोमीट्रिक मशीन नहीं मिलीं और न ही 15 मिनट पहले आने के आदेश का कोई असर दिखा।
पुराने ढर्रे पर रजिस्टर में ही अध्यापकों व अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज कराई जा रही है। सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य विभाग से कोई निर्देश न मिलने की बात कह रहे हैं। हालांकि डीआईओएस ने मंगलवार को आदेश जारी करते हुए कहा कि एक सप्ताह में शासनादेश के मुताबिक बॉयोमीट्रिक मशीनें स्कूल-कॉलेजों में स्टॉल करा ली जाएं।
प्रदेशभर के सीनियर सेकेंडरी व हाईस्कूलों में जून माह में बायोमीट्रिक मशीनें लगाने के आदेश जारी किए गए थे, जिसका 25 जुलाई से सकुशल संचालन प्रारंभ होना था। मगर फैजाबाद के किसी भी स्कूल में न तो शिक्षा विभाग की तरफ से कोई निर्देश जारी किया गया और न ही किसी को इसकी कोई जानकारी है।
विज्ञापन
मंगलवार को जिले के कुल 50 अनुदानित व 24 राजकीय विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज कराने के लिए रजिस्टर से ही काम चलाया गया। अपने पुराने ढर्रे पर ही शिक्षक विद्यालय पहुंचे। राजकीय इंटर कॉलेज दो शिफ्ट में चलता है।
प्रवक्ता व अध्यापक मिलाकर कुल 26 का स्टाफ है, मंगलवार को एक अध्यापक अवकाश पर था और शेष सभी उपस्थित रहे और रजिस्टर में ही पूर्व की भांति हाजिरी दर्ज कराई। अध्यापक तो समय से पहुंच गए लेकिन मुख्य द्वार बंद होने के कारण बच्चे जान जोखिम में डालकर पीछे के गेट से कूदकर विद्यालय में जाते दिखे।
प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. रमेश चंद्र ने बताया कि अभी तक बायोमीट्रिक मशीन से हाजिरी दर्ज कराने का कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है। आदेश मिलते ही उपकरण स्थापित कर हाजिरी दर्ज कराई जाएगी। शहर का राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सुबह सात बजे से दो शिफ्ट में चलता है, जिसमें प्रिंसिपल का कक्ष बंद रहा, उनकी ड्यूटी 10 बजे से बताई गई।
प्रथम शिफ्ट में 21 अध्यापकों की तैनाती है, सभी ने रजिस्टर में उपस्थिति दर्ज कराई। बायोमीट्रिक मशीन यहां भी नहीं लग सकी। शिक्षिकाओं ने बताया कि कुछ दिन पूर्व जॉइंट डायरेक्टर स्कूल आए थे, तब उन्होंने बायोमीट्रिक मशीन से उपस्थिति दर्ज कराने की बात कही थी, लेकिन कोई लिखित आदेश अभी तक विभाग से प्राप्त नहीं हुआ है।
आर्य कन्या इंटर कॉलेज में कुल 52 स्टाफ में से मंगलवार को 42 उपस्थित रहे। यहां भी पुराने ढर्रे पर हाजिरी दर्ज कराई गई। प्रधानाचार्य मीनू कपूर ने बताया कि समाचार पत्र के माध्यम से बायोमीट्रिक मशीन से हाजिरी दर्ज कराने की बात पता चली है, विभाग से कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है।
कक्षाएं प्रारंभ होने से पूर्व प्रार्थना के समय ही शिक्षकों की उपस्थिति रजिस्टर में कराई जाती है। आदर्श इंटर कॉलेज में भी यही हाल रहा। उपस्थिति पंजिका देखकर प्रधानाचार्य वरुण प्रताप सिंह ने बताया कि 20 अध्यापक तैनात हैं, जिसमें से 18 उपस्थित हैं।
दो अध्यापक अवकाश पर हैं। सभी अध्यापकों की उपस्थिति 7:20 बजे ही रजिस्टर में दर्ज कराई जाती है। विभाग से अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। जैसे ही निर्देश प्राप्त होगा, बायोमीट्रिक मशीन लगाकर हाजिरी दर्ज कराई जाएगी।
डीआईओएस राजेश कुमार आर्या ने सभी अनुदानित व राजकीय विद्यालयों को एक सप्ताह के भीतर बायोमीट्रिक मशीन इंस्टॉल कराकर उपस्थिति दर्ज कराने के मंगलवार को निर्देश जारी किए हैं। प्रतिदिन निरीक्षण करके इसके सकुशल संचालन की पुष्टि की जाएगी।