फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ढाबे में घुसी कार, युवक की मौत से हंगामा

ढाबे में घुसी कार, युवक की मौत से हंगामा

Sun, 18 Jun 2017 10:19 PM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
ढाबे में घुसी कार, युवक की मौत से हंगामा
ढाबे में घुसी एसयूवी, युवक को रौंदा
विज्ञापन

एक महिला जख्मी, नाराज लोगों किया हंगामा, पुलिस से नोकझोंक
हाईवे पर पटरंगा के रानीबाजार में हादसा, बाराबंकी निवासी था युवक
फोटो- 28 से 32
अमर उजाला ब्यूरो
पटरंगा। रानीमऊ चौराहे पर स्थित बैंक आफ बड़ौदा के बगल एक ढाबे में रविवार दोपहर तेज रफ्तार एसयूवी जा घुसी। इस दौरान चाय पी रहे बाराबंकी के एक युवक समेत आगरा की महिला घायल हो गई। लोगों ने एंबुलेंस व यूपी 100 को फोन किया, लेकिन घंटेभर तक कोई मदद नहीं मिली। युवक को परिवारीजन निजी अस्पताल में दिखाने के बाद लखनऊ लेकर जा रहे थे। रास्ते में युवक की मौत हो गई। लापरवाही से आक्रोशित लोगों ने हंगामा किया। पुलिस से परिवारीजनों की नोकझोंक हुई। पटरंगा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फैजाबाद भेजवा दिया है, जबकि महिला को परिवारीजन गृह जनपद आगरा लेकर चले गए। दुर्घटना करने वाली कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया गया है।
फैजाबाद-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रानीमऊ चौराहा स्थित बैंक आफ बड़ौदा के बगल में एक ढाबा है। यहां रविवार दोपहर लगभग एक बजे एक आम का ठेला लगाने वाला 25 वर्षीय युवक मोहम्मद रिजवान निवासी सुमेरगंज कोतवाली रामसनेही घाट जनपद बाराबंकी चाय पी रहा था। ढाबे में एक परिवार भी चाय-नाश्ता कर रहा था। इसी दौरान अचानक फैजाबाद से लखनऊ जा रही एक तेज रफ्तार एसयूवी कार अनियंत्रित होकर ढाबे में घुस गई। ढाबे की बेंच व दीवार को तोड़ते हुए चाय पी रहे युवक रिजवान को चपेट में ले लिया। पास में आगरा के बैठे परिवार की महिला सुशीला (50) भी चपेट में आ गई। मौके पर घायल रिजवान को लोग पास के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां उसकी हालत गंभीर देख लखनऊ ले जाने की सलाह दी गई। इस बीच परिवारीजन भी आ गए। एंबुलेंस व यूपी 100 के लिए फोन किया गया, मगर घंटेभर तक कोई नहीं आया। परिवारीजन निजी वाहन का इंतजाम कर रिजवान को लखनऊ ले जाने लगे, तभी उसकी मौत हो गई। इससे लोगों में आक्रोश छा गया। परिवारीजनों का आरोप है कि 108 एंबुलेंस व यूपी-100 नंबर सहित पटरंगा पुलिस की लापरवाही के कारण समय पर इलाज न मिलने के कारण युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन

मौके पर घंटेभर बाद पहुंची पुलिस से परिवारीजन भिड़ गए। जमकर नोंकझोक हुई। किसी तरह शव को कब्जे में लेकर लोगों को समझाया गया। पटरंगा थाना प्रभारी शमसेर बहादुर सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कर पीएम के लिए फैजाबाद भेज दिया गया है, दुर्घटना करने वाले वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एंबुलेंस आती तो बच जाता युवक
मृतक के मामा नौशाद ने आरोप लगाया कि घटना के बाद पुलिस व 108 एंबुलेंस को कई बार फोन किया गया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। समय से एंबुलेंस आती तो रिजवान की जान बच जाती। पटरंगा थाना प्रभारी को सीयूजी नंबर पर फोन किया गया तो वे भी आधा घंटे बाद मौके पर पहुंचे। इस दौरान जब नौशाद ने हलका दरोगा जेपी सिंह से लापरवाही के बारे में पूछा तो पुलिसकर्मियों ने उनके व घर वालों के साथ अभद्रता की। परिवारीजनों ने पुलिस पर हादसा करने वाले वाहन मालिक के पक्ष में बोलने पर सवाल उठाया है। कहा कि कार वालों को पुलिस छोड़ने पर आमादा थी। इसलिए नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed