फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   हवन-पूजन कर राममंदिर निर्माण की मांगी दुआ

हवन-पूजन कर राममंदिर निर्माण की मांगी दुआ

Sun, 11 Jun 2017 01:03 AM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
हवन-पूजन कर राममंदिर निर्माण की मांगी दुआ
मुस्लिमों ने राममंदिर निर्माण की मांगी दुआ
विज्ञापन

सरयू तट पर हवन-पूजन कर किया रोजा इफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
अयोध्या। मुस्लिम कारसेवक मंच के अध्यक्ष आजम खान शनिवार को रामनगरी अयोध्या पहुुंचे और सरयू तट पर शहीद कारसेवकों की आत्मशांति के लिए हवन पूजन किया। इसके बाद शाम को रोजा इफ्तार कर देश की सुख, समृद्धि, शांति व रामनगरी में भव्य राममंदिर निर्माण की दुआ मांगी।

अयोध्या पहुंचे आजम खान ने कहा कि बाबरी विध्वंस तत्कालीन सरकार के निशाने पर हुआ था और राजनीतिक फायदा उठाने के लिए कारसेवकों पर गोलियां बरसाई गयीं। उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह राम का अभिशाप है कि आज उनका परिवार बिखर गया है। मंदिर मुद्दे पर आजम खान ने कहा कि यदि कानून से इस मसले का हल हुआ तो देश में अशांति एवं विवाद का माहौल उत्पन्न होगा। इससे पूर्व सरयू तट पर साधु, संत एवं मुस्लिम कारसेवक एक साथ पूजन-हवन किया। इसके बाद साधु संतों एवं मुस्लिम कारसेवकों ने एक साथ रोजा इफ्तार भी किया व मंदिर निर्माण की दुआ मांगी। इस दौरान मौजूद जगदगुरु दिनेशाचार्य ने आजम खान की मुहिम का स्वागत करते हुए कहा कि देश के मुसलमानों को आजम से सीख लेते हुए राष्ट्रधर्म की स्थापना के लिए अपना कदम आगे बढ़ाना चाहिए। कार्यक्रम में महंत रामदास, महंत छबिरामदास, सरदार हैदर, गुफरान अहमद, असद सिद्दीकी, फहीम सईद, सगीर कादरी सहित करीब एक दर्जन मुस्लिम कारसेवक एवं साधु संत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed