फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   30 hours in the dark with 10 thousand population

30 घंटे से अंधेरे में 10 हजार आबादी

Thu, 06 Aug 2015 10:29 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 06 Aug 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन
कस्बे वासियों ने अवर अभियंता से लेकर अधिशासी अभियंता तक समस्या के समाधान की मांग की, लेकिन राहत नहीं मिली। इस पर जिलाधिकारी से मिलकर आपूर्ति बहाल कराने के साथ ही पावर कॉर्पोरेशन कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


गोसाईगंज कस्बे में सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक तथा रात्रि 10 बजे से सुबह चार बजे तक विद्युत आपूर्ति का शेड्यूल है। बावजूद कस्बे के पश्चिमी सिरे पर स्थित तेलियागढ़ मोहल्ले में बुधवार दोपहर 12 बजे गुल हुई बिजली देर रात तक बहाल नहीं हुई।
विज्ञापन


आपूर्ति बहाल न होने पर कस्बे के लल्लू, हनुमान, विवेक, जगदीश ने मामले की शिकायत अवर अभियंता से लेकर अधिशासी अभियंता तक की। आरोप है कि उन्होंने पावर कॉर्पोरेशन के कर्मियों के घर चले जाने का हवाला देकर आपूर्ति बहाल कराने से हाथ खड़े कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे करीब 10 हजार आबादी ने गर्मी के चलते रात जागकर बिताई। गुरुवार सुबह 10 बजे आपूर्ति बहाल न होने पर कर्मियों ने लाइन कटने के बाद ही काम करने का बहाना बताकर टरका दिया।

लेकिन गुरुवार देर शाम तक क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हुई। इस पर तमाम ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मिलकर आपूर्ति बहाल कराने के साथ ही पावर कॉर्पोरेशन कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।


विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता शिव प्रताप यादव ने बताया कि एक फेस की लाइन फाल्ट होने की शिकायत कर्मियों द्वारा बतायी गयी थी। जिस पर जेई गंगाराम वर्मा को तत्काल आपूर्ति बहाल करने का आदेश दिया है। देर रात्रि उपभोक्ताओं को बिजली मिलने लगेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed