अयोध्या। जिले में गुरुवार को 29 मरीज डेंगू की चपेट में आए हैं। अब जिले में कुल मरीजों की संख्या 589 हो गई है। इनमें 102 मरीज गैर जनपद के बताए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के जारी बुलेटिन के अनुसार जिले में पांच अस्पतालों में डेंगू मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था है। इनमें गुरुवार को जिला अस्पताल में 17, मेडिकल कॉलेज में पांच व श्रीराम चिकित्सालय में दो मरीज भर्ती हुए हैं। जिले के कुल मरीजों में 186 ग्रामीण क्षेत्र के व 301 शहरी क्षेत्र के हैं।