{"_id":"0571dc65945c25e6a167d28021157090","slug":"27-centers-for-lekhpal-entrance-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 केंद्रों पर होगी लेखपाल भर्ती परीक्षा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 केंद्रों पर होगी लेखपाल भर्ती परीक्षा
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के 27 केंद्रों पर 13 सितंबर को परीक्षा होगी। इसमें कुल 35 हजार 833 अभ्यर्थी भाग लेंगे। प्रथम पाली में 17 हजार 917 तथा द्वितीय पाली में 17 हजार 916 अभ्यर्थी शामिल होंगे। जिसके लिए केंद्र व्यवस्थापक व उप केंद्र व्यवस्थापक के रूप में 27-27 प्रधानाचार्यों एवं उप प्रधानाचार्यों की तैनाती की गई है।
जिला प्रशासन से और परीक्षा के लिए नामित एजेंसी टीसीएस से 27-27 केंद्र पर्यवेक्षक तथा जिला प्रशासन की तरफ से 631 तथा टीसीएस द्वारा 646 कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई है।
जिला मजिस्ट्रेट अनिल ढींगरा के मुताबिक परीक्षा के दौरान कोई अभ्यर्थी कॉपी कैलकुलेटर, कागज, मोबाइल फोन, खानपान सामग्री, पान सिगरेट गुटखा, विस्फोटक पदार्थ, अस्त्र शस्त्र आदि नहीं लेकर आएं।
विज्ञापन
केंद्र व्यवस्थापक परीक्षार्थियों के सामान को सुरक्षित रखने के लिए केंद्र के प्रवेशद्वार पर टोकन आधारित क्लॉक रूम की नि:शुल्क व्यवस्था कराएं। परीक्षा कक्ष में कोई भी अंतरीक्षक, चतुर्थ श्रेणी कार्मिक परीक्षार्थी आदि मोबाइल फोन नहीं रखेंगे।
परीक्षा से संबंधित सभी अधिकारी/कर्मचारी केंद्र व्यवस्थापक एवं पर्यवेक्षक को उनके निकट संबंधी के परीक्षा में न बैठने का प्रमाणपत्र अनिवार्य रूप से कल तक उपलब्ध कराना होगा। सभी जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा केंद्र पर्यवेक्षक परीक्षा के एक दिन पूर्व परीक्षा की पूर्ण तैयारी की व्यवस्था सुनिश्चित करके नोडल अधिकारी को अवगत कराएंगे।
परीक्षा से एक दिन पूर्व परिसर की साफ-सफाई, पर्याप्त स्थान, मेज, कुर्सी, पीने का पानी, बिजली-प्रकाश व्यवस्था, क्लासरूम, महिला/पुरुष के अलग-अलग प्रसाधन कक्ष एवं अन्य आवश्यक तैयारी पूर्ण कराने के डीएम ने निर्देश दिए हैं।
ओएमआर शीट केवल काले व नीले बाल पॉइंट पेन से भरने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा प्रात: 10.30 से 12.00 बजे तक तथा द्वितीय पाली में दोपहर 03.00 बजे से 4.30 बजे तक होगी।