फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   243 recruits took oath to protect the motherland

243 रंगरूटों ने ली मातृभूमि रक्षा की शपथ

Sat, 14 Aug 2021 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
243 recruits took oath to protect the motherland
अयोध्या। डोगरा रेजिमेंटल सेंटर फैजाबाद में शनिवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। 243 रंगरूटों ने 34 सप्ताह का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद मातृभूमि की सेवा व रक्षा करने की शपथ ली। डोगरा रेजिमेंटल सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर जेकेएस विर्क ने परेड की सलामी ली।
विज्ञापन

ट्रेनिंग के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रंगरूटों को मेडल दिए गए। ओवरऑल बेस्ट रंगरूट का पुरस्कार सोहित शर्मा को मिला। बेस्ट इन एकेडमिक में वरिंदर सिंह, वेस्ट इन इंडोरेंस में चेतन कुमार, बेस्ट इन वेपन फायरिंग में अंकुश वर्मा, बेस्ट इन ड्रिल में निखिल सिंह, स्पोर्ट्स में अभिषेक सिंह, पीपीटी में कार्तिक सिंह को मेडल प्रदान किए गए।
विज्ञापन

डोगरा रेजिमेंटल सेंटर के ब्रिगेडियर ने आला दर्जे की ड्रिल व उच्चकोटि की टर्न आउट के लिए रंगरूटों को शाबाशी दी। परेड का निरीक्षण करने के बाद परेड को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश की परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण हैं, ऐसे में देश को आप जैसे होनहार सैनिकों की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पास आउट हुए जवान अपनी यूनिट में पहुंचकर यहां सीखे हुनर का उपयोग करते हुए दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने सभी रंगरूटों को संकल्प दिलाया कि वे हमेशा भारतीय सेना की सर्वोत्तम सैनिक परंपरा को बनाए रखें। रेजीमेंट का आदर्श वाक्य कर्तव्यमन्वात्मा अर्थात स्वयं से पूर्व कर्तव्य को अपना मार्गदर्शन बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed