{"_id":"612a82318ebc3e79f02a1ee5","slug":"23-complaints-resolved-on-police-station-resolution-day-faizabad-news-lko5931878131","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाना समाधान दिवस पर 23 शिकायतों का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाना समाधान दिवस पर 23 शिकायतों का निस्तारण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। अगस्त माह के अंतिम शनिवार को थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिले के सभी थानों में आम जन समस्याओं को सुना गया तथा उनके समाधान हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। राष्ट्रपति के दौरे के चलते अधिकांश थानों में स्थानीय स्तर के अधिकारियों ने समस्याओं को सुना। इस दौरान जिले में कुल 75 प्रार्थना पत्र आए, इनमें से 23 का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
शेष 52 प्रकरणों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। कोतवाली नगर में प्रभारी सुरेश पांडेय की मौजूदगी में, कोतवाली परिसर में कोतवाल श्याम सुंदर पांडे एवं राजस्व निरीक्षक राजेंद्र प्रताप सिंह की मौजूदगी में शिकायतें सुनी गई। तारुन थाने पर छह शिकायतें दर्ज जी गई, जिनमें दो का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
थाना दिवस प्रभारी चौकी इंचार्ज रामपुरभगन वीरेन्द्र कुमार पाल ने बताया कि समाधान दिवस पर आई चार दर्जन शिकायतें राजस्व से संबंधित थी। इनमें से अधिकांश मामले न्यायालय में विचाराधीन चल रहे है। थाना गोसाईगंज में आठ शिकायतें दर्ज की गई, दो का मौके पर निस्तारण कराया गया। थाना खंडासा में वरिष्ठ उपनिरीक्षक राम प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में मात्र एक शिकायत आई, जिसके समाधान के लिए टीम बनाई गई।