{"_id":"62546e39d15c910f521a05f4","slug":"2232-candidates-left-the-exam-in-the-board-exam-faizabad-news-lko6256898110","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा में 2232 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा में 2232 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। माध्यमिक शिक्षा परिषद उप्र की बोर्ड परीक्षा में सोमवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल की गुजराती, उर्दू, पंजाबी, कश्मीरी, मराठी, तमिल, मलयालम आदि क्षेत्रीय भाषाओं एवं इंटर की फल व खाद्य संरक्षण, पाक शास्त्र, रंगीन फोटोग्राफी, आटोमोबाइल्स, आशुलिपि व टंकण (हिंदी/अंग्रेजी) आदि व्यावसायिक वर्ग के विषयों की परीक्षा हुई।
दूसरी पाली में इंटर की रसायन विज्ञान, समाज शास्त्र की महत्वपूर्ण परीक्षा संपन्न हुई। दोनों पालियों में अयोध्या जनपद से 2232 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। आज बोर्ड परीक्षा का अंतिम दिन है, अभी तक किसी भी परीक्षा केंद्र से कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करते नहीं पाया गया है।
दूसरी पाली में इंटर की रसायन विज्ञान व समाजशास्त्र की परीक्षा के दौरान संयुक्त शिक्षा निदेशक अयोध्या मंडल अरविंद कुमार पांडेय के नेतृत्व में मंडलीय सचल दल ने जनपद सुल्तानपुर के सुभाष इंटर कॉलेज दिवाकरपट्टी, संकट मोचन इंटर कॉलेज करिया बझना, पीआर इंटर कॉलेज सेमरी, राज मांटेसरी इंटर कॉलेज सेमरी और सर्वोदय इंटर कॉलेज परसा डढ़वा परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
मंडलीय कंट्रोल रूम के मीडिया सह प्रभारी आनंद कुमार पाठक ने बताया कि अयोध्या मंडल में सोमवार की परीक्षा में कुल 8486 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसमें हाईस्कूल के 636 व इंटर के 7850 परीक्षार्थी शामिल रहे। इसमें जनपद अयोध्या में सर्वाधिक 2232, अंबेडकरनगर में 1943, बाराबंकी में 1619, अमेठी में 1110 और सुल्तानपुर में 1582 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि आज बोर्ड परीक्षा का अंतिम दिवस है। अभी तक किसी भी परीक्षा केंद्र पर कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करते नहीं पाया गया है।