फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   खेल नहीं कराया तो लौटाना होगा शुल्क

खेल नहीं कराया तो लौटाना होगा शुल्क

Tue, 31 Jul 2018 12:07 AM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
खेल नहीं कराया तो लौटाना होगा शुल्क
खेल नहीं कराया तो लौटाना होगा शुल्क
विज्ञापन

फैजाबाद। जिले में खेल के विकास के लिए क्रीड़ा समिति ने कार्ययोजना तैयार की है। विद्यालयीय क्रीड़ा समिति की बैठक जिला विद्यालय निरीक्षक राजबहादुर सिंह चौहान की अध्यक्षता में सोमवार को संपन्न हो गई।

बैठक में खेल और शारीरिक शिक्षा के विकास के लिए संस्कृत विद्यालय के छात्रों को स्कूली खेल आयोजन में शामिल करने, विद्यालयों में वार्षिक खेल आयोजन कराने, छात्रों को खेल का अवसर उपलब्ध न कराने वाले विद्यालयों पर सख्ती का भी निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


विद्यालयों में सभी छात्रों को योग और आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया गया। विद्यालयों में पाठ्य सहगामी क्रियाकलापों को बेहतर बनाने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक की अध्यक्षता में क्रीड़ा समिति की बैठक में जनपद में सभी छात्रों को खेल से जोड़ने के लिए विद्यालयों में अध्यापक और छात्रों को योग और आत्मरक्षा शिविर में प्रशिक्षित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी छात्रों को खेल अवसर उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न खेलों में अंतर सदन प्रतियोगिता आयोजित करने, वार्षिक खेल आयोजन कराने का प्रस्ताव भी आम सहमति से स्वीकृत हुआ। छात्रों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र वितरण के साथ उनके प्रोत्साहन के प्रस्ताव पर विचार कर पदक विजेता खिलाड़ियों सहित खेल अध्यापक को प्रशिक्षित करने का निर्णय लिया गया।

खेल का आयोजन न करने वाले विद्यालयों पर सख्ती दिखाते हुए ऐसे विद्यालयों से क्रीड़ा शुल्क छात्रों को वापस कराने पर मुहर लगी। खेल अध्यापकों की कार्यशाला आयोजित कर उन्हें नई तकनीक की जानकारी देकर खेल से जोड़ने की योजना भी तैयार की गई है।


जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि छात्रों के सर्वागीण विकास के लिए योग और खेल अनिवार्य है। इसके लिए शैक्षिक पंचांग में व्यवस्था भी है, लेकिन विद्यालयों को प्रमुखता से स्थान नही मिल रहा है। सभी छात्रो को स्वस्थ बनाने के लिए खेल से जोड़ने के मिशन पर काम होगा। बैठक में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या सुनीललता, राजेश सिंह, माला यादव, परमेंद्र सिंह, अभिषेक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed