{"_id":"5b5763174f1c1bee748b5bfa","slug":"21532453655-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजीबा की चित्र प्रदर्शनी से रू-ब-रू होंगे फैजाबादवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजीबा की चित्र प्रदर्शनी से रू-ब-रू होंगे फैजाबादवासी
Updated Tue, 24 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
फैजाबाद। जलियांवाला बाग के शताब्दी वर्ष पर आयोजित अयोध्या फिल्म फेस्टिवल में राष्ट्रीय जिंदल अवार्ड से सम्मानित संजीबा की कविता चित्र प्रदर्शनी से आमजन रू-ब-रू हो सकेंगे। साथ ही व्यंग्य की विद्या के चित्रकार व लेखक विनय कुल भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।
इसके अलावा मीराबाई के पदों को अशआर में पिरोने वाले हाशिम रजा जलालपुरी भी शिरकत करेंगे। कार्यक्रम अवध विश्वविद्यालय के संतकबीर सभागार में 9 से 11 अगस्त के तक चलेगा। कार्यक्रम में मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर इकबाल दुर्रानी व मशहूर गजल गायक डॉ गजल श्रीनिवास भी शामिल होंगे।
संरक्षक मंडल के सदस्य ओमप्रकाश सिंह ने बताया है कि पहली बार संजीबा कविता चित्र प्रदर्शनी लेकर फैजाबाद में होंगे। सुप्रसिद्ध व्यंग्य चित्रकार और लेखक विनय कुल भी फ़िल्म फेस्टिवल में आएंगे। अब तक उनके लगभग 25,000 व्यंग्यचित्रों का प्रकाशन एवं आकाशवाणी एवं विविध भारती से धारावाहिकों का प्रसारण हो चुका है।
विज्ञापन
मीराबाई के 209 पदों को हाशिम रजा जलालपुरी ने अशआर में पिरोया है। कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर शायरी के बाद, अभी हाल में एक पाकिस्तानी एलबम में इन्होंने अपने बोल दिए हैं। बताया कि जामिया कम्युनिटी रेडियो, जामिया सेंट्रल यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली से जामिया रडियो के प्रोडक्शन असिस्टेंट हुमायूं हसन आरजू भी शिरकत करेंगे। इसके साथ ही क्रांतिकारियों के परिवारीजन व अन्य हस्तियां भी हिस्सा ले रही हैं
जालियांवाला नरसंहार को समेटे तीन दिवसीय आयोजन में सेमिनार, फोटो एवं पोस्टर प्रदर्शनी, पुस्तक विमोचन, अमर क्रांतिकारियों के वंशजों का सम्मान, नाटक लोकगीत, दस्तावेजी फिल्मों की प्रदर्शनी के मार्फत संवाद किया जाएगा।